एक्सप्लोरर

UP Politics: राहुल गांधी के बयान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, 'मानसिक संतुलन बिगड़ा, उन्हें इलाज की जरूरत'

UP News: पीएम मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद यूपी बीजेपी के नेताओं की भी प्रतिक्रियाएं सामने आनी शुरू हो गई हैं. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है.

Kanpur News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) कानपुर देहात के मूसानगर में बीजेपी सांसद साध्वी निरंजन ज्योति  (Sadhvi Niranjan Jyoti) के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे. कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा की गई टिप्पणी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. डिप्टी सीएम मौर्य यह तक कह गए कि ''राहुल गांधी को अपना इलाज कराने की जरूरत है.''

 कानपुर देहात के मूसानगर में बीजेपी सांसद साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी के तमाम राजनीतिक पदाधिकारी और जनता को संबोधित किया. वहीं कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मीडिया से रूबरू हुए.

राहुल गांधी को अभी और सीखने की जरूरत- मौर्य
केशव प्रसाद ने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि वह अपना मानसिक संतुलन खराब कर चुके हैं, उन्हें अपना इलाज कराना चाहिए. इस वजह से वह पीएम के लिए अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं. अगर संसदीय जीवन में रहकर भी वह मर्यादा का ध्यान नहीं रख सकते तो उन्हें और सीखना चाहिए. केशव प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है और बौखला गई है. दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में राजस्थान में एक चुनावी रैली के दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल का जिक्र किया था जिसे देखने के लिए पीएम मोदी अहमदाबाद के स्टेडियम में मौजूद थे. राहुल ने रैली में कहा कि 'पीएम का मतलब पनौती मोदी' है. अपने इसी बयान को लेकर वह बीजेपी के निशाने पर हैं.

विधानसभा चुनावों पर यह  बोले मौर्य
इस दौरान यूपी के डिप्टी सीएम ने  कुछ राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी. बता दें कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव 17 नवंबर को संपन्न हो चुके हैं जबकि राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान कराया जाएगा. हालांकि तीनों ही राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को कराई जाएगी. 

ये भी पढ़ें-  Moradabad: मुरादाबाद में इस शॉपिंग मॉल में पड़ी रेड, हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट को किया गया जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget