एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election: विधानसभा चुनाव को लेकर वोटरों को साधने में जुटे सियासी दल, युवा मतदाताओं पर है खास नजर 

Uttarakhand Politics: राजनीतिक दलों की नजरें युवाओं पर हैं. उत्तराखंड (Uttarakhand) में युवा वोटर्स की बात करें तो ये कुल मतदाताओं का 50 फीसदी है जो हर सीट पर हार-जीत में निर्णायक भूमिका में रहेंगे.

Young Voters in Uttarakhand: उत्तराखंड (Uttarakhand) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) करीब आ गए हैं. ऐसे में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होने लगी हैं. राजनीतिक दल (Political Parties) अपने-अपने तरीके से वोटरों (Voters) को लुभाने की कोशिश में जुट गए हैं. लेकिन, इस बार चुनावों में सबकी नजर खासकर युवा मतदाताओं (Young Voters) पर टिकी हुई है. युवाओं का रुख किस ओर होता है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा. 

शुरू हो गया है रैलियों का दौर 
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 3 से 4 महीने का वक्त बचा है. इस बीच कभी भी चुनाव की तारीखों का एलान किया जा सकता है. चुनावों को करीब आता देख सभी राजनीतिक दल भी सक्रिय नजर आ रहे हैं. प्रदेश भर में रैलियों का दौर शुरू है और वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे भी किए जा रहे हैं.

निर्णायक भूमिका में रहेंगे युवा
खास बात ये है कि, इस बार सभी राजनीतिक दलों की नजरें युवा वोटरों पर हैं. उत्तराखंड में 18 से 39 उम्र के वोटर्स की बात करें तो ये कुल मतदाताओं का 50 फीसदी है जो हर सीट पर हार-जीत में निर्णायक भूमिका में भी रहेंगे. इसलिए सभी पार्टियों की नजरें इन चुनावों में यूथ वोटर्स पर टिक गई हैं. इसमें सबसे ऊपर आम आदमी पार्टी है क्योंकि प्रदेश भर में इन दिनों आम आदमी पार्टी की रोजगार गारंटी यात्रा भी जारी है और 'आप' को उम्मीद है कि केजरीवाल के वायदे के बाद युवा 'आप' के साथ जुड़ेगा.

भाजपा और कांग्रेस भी नहीं हैं पीछे 
दूसरी तरफ भाजपा और कांग्रेस जैसे दल हैं जो युवा वोटरों को लुभाने में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते है. भाजपा को युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उम्मीद है क्योंकि वे युवा हैं और युवाओं के लिए बड़े-बड़े काम भी कर रहे हैं. युवाओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बड़े स्तर पर नौकरियों का पिटारा खोला है तो कांग्रेस का कहना है कि बेरोजगारी प्रदेश में चरम पर है इसलिए युवा मतदाता कांग्रेस के साथ जुड़ेगा.

जानें- क्या कहतें हैं आकड़े 
प्रदेश में अभी तक प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 78 लाख है. इनमें से 18 से लेकर 29 वर्ष के 17.79 लाख मतदाता हैं जो कुल मतदाता संख्या का 22 फीसदी हैं. तो वहीं 30 से 39 उम्र के मतदाताओं की संख्या 21.81 लाख है जो कुल मतदाता का 28 फीसदी है. ऐसे में  18 से 39 उम्र के वोटरों को देखा जाए तो ये कुल मतदाताओं का 50 फीसदी है, इसीलिए सभी राजनीतिक दलों की नजरें यूथ वोटर्स पर टिक गई हैं. 

ये भी पढ़ें:  

UP ELection: सपा पर बरसे मंत्री सुरेश राणा, बोले- उनकी सरकार में केवल सैफई में ही होता था विकास कार्य

Exclusive: रॉबर्ट वाड्रा को प्रियंका गांधी की सुरक्षा की चिंता, बोले- उत्तर प्रदेश में नहीं है कानून का राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
Embed widget