एक्सप्लोरर

मूक बधिर के साथ दुष्कर्म और गर्भपात का मामला, मुख्य आरोपी समेत 9 को सजा का ऐलान

नारी निकेतन में मूक-बधिरों के साथ दुष्कर्म के मामले में देहरादून की अदालत ने मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों को सजा का ऐलान किया है।

देहरादून, एबीपी गंगा। नारी निकेतन में मूक-बधिर महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले में देहरादून की अदालत ने सजा का ऐलान कर दिया है। अदालत ने चार साल पहले मूक-बधिर महिला के साथ बलात्कार करने और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करवाने के एक मामले में मुख्य अभियुक्त को सात साल के कारावास की सजा सुनाई है।

देहरादून के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश धरम सिंह ने नारी निकेतन में झाड़ू लगाने का काम करने वाले मुख्य आरोपी गुरूदास को सात साल के कारावास की सजा देने के अलावा दस हजार रूपये जुर्माना भी लगाया। गुरूदास को पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का दोषी ठहराया गया है। सजा का ऐलान करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि जुर्माना भरने में विफल रहने पर गुरूदास को 30 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

मुख्य आरोपी गुरूदास के अलावा, नारी निकेतन की तत्कालीन अधीक्षिका मीनाक्षी पोखरियाल समेत आठ अन्य आरोपियों को भी दो से लेकर पांच साल तक के कारावास की सजा सुनाई गयी है। अभिरक्षा में पीडिता के यौन उत्पीडन के दोषी होमगार्ड ललित बिष्ट और केयर टेकर मोहम्मद हाशिम को पांच साल के कारावास की सजा के अलावा उन पर दस-दस हजार रूपये का जुर्माना भी ठोंका गया है।

नारी निकेतन के स्टॉफ चंद्रकला छ़ेत्री, किरण नौटियाल, अनीता मंदोला और शमा निगार को साजिश रचने के लिये चार-चार साल के कारावास की सजा दी गयी है। नारी निकेतन की पूर्व अधीक्षिका मीनाक्षी पोखरियाल और एक शिक्षक कृष्ण कांत को साक्ष्य छिपाने का दोषी मानते हुए दो-दो साल की सजा और पांच-पांच हजार रू का जुर्माना लगाया गया है।

नारी निकेतन की मूक-बधिर संवासिनी से दुष्कर्म करने और उसके बाद गर्भपात करवाने का यह सनसनीखेज मामला 2015 का है। पीड़िता का गर्भपात करवा कर उसका भ्रूण शेल्टर होम के प्रांगण में ही दफना कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या चढ़ावा केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चढ़ावा केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
Kaushambi News: एलपीजी टैंकर हादसे में 5 हुई मरने वालों की संख्या, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल
कौशांबी LPG टैंकर हादसे में 5 हुई मरने वालों की संख्या, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! 23 साल की युवती को जिंदा जलाया, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! 23 साल की युवती को जिंदा जलाया, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget