एक्सप्लोरर

Dehradun News: 'ऐसा ऑफर अब आएगा ही नहीं', भगत सिंह कोश्यारी ने CM बनने की संभावनाओं पर तोड़ी चुप्पी

Uttarakhand News: सीएम बनने की संभावना पर पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat SIngh Koshyari) ने कहा कि अब वो सक्रिय राजनीति से 2 महीने पहले ही दूर हो चुके हैं.

Bhagat Singh Koshyari on CM Post: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) शुक्रवार को देहरादून (Dehradun) में मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि वो अब राजनीति से दूर होकर प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए काम करना चाहते हैं. भगत सिंह कोश्यारी ने प्रदेश के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में पलायन खत्म करने और प्रदेश को आगे बढ़ाने में जो भी कार्य करेगा वो उसके साथ हैं. 

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के राज्यपाल पद और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे जिन पर विराम लगाते हुए भगत सिंह कोश्यारी ने खुलकर अपनी बात रखी. साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी को शिष्य बताए जाने पर कहा कि कोई किसी का शिष्य नहीं होता, धामी अच्छा काम कर रहे हैं. सीएम बनने की संभावना पर उन्होंने कहा कि अब वो सक्रिय राजनीति से दूर हैं, ऐसा ऑफर अब आएगा ही नहीं. 

सीएम धामी को लेकर कही ये बात 
महाराष्ट्र से राज्यपाल पद के इस्तीफे के बाद जब से भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड आए हैं, तभी से भगत सिंह कोश्यारी को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही है, लेकिन मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पूर्व राज्यपाल ने सभी संभावनाओं को दरकिनार करते हुए कहा कि वह सक्रिय राजनीति से 2 महीने पहले ही बहुत दूर हो चुके हैं और उन्हें किसी भी तरह के पद की लालसा नहीं है उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है.

भगत सिंह कोश्यारी ने साफ कहा है कि पार्टी ने उन्हें जितना दिया है वो सपने में भी किसी को नहीं मिलता है. सीएम बनने की संभावना पर उन्होंने कहा कि अब वो सक्रिय राजनीति से दूर हैं, ऐसा ऑफर अब आएगा ही नहीं. धामी सरकार के लिए दूसरा पावर सेंटर बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो खुद बड़ी पावर छोड़कर आये हैं. पावर सेंटर बनने की उनकी कोई इच्छा नहीं है. महाराष्ट्र में विवादित बयानों पर कहा कि मेरे से कोई गलती हुई होती है तो मैं माफी मांगता हूं. वहां भी मैने ऐसा ही किया है, मैने न तो शिवाजी महाराज पर ओर न ही सावित्री देवी पर कोई बयान दिया है. 

यह भी पढ़ें:-

Meerut News: मेरठ में कोल्‍ड स्‍टोरेज का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग मलबे में दबे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget