एक्सप्लोरर

उन्नाव में दबंग प्रधान की करतूत, मामूली विवाद में युवक को पीटा, की फायरिंग

यूपी के उन्नाव जिले में दबंग प्रधान ने एक युवक को जमक पीटा. प्रधान ने मारपीट करते हुए गाली-गलौज की और उस पर फायरिंग भी की. युवक ने उन्नाव एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

Unnao Fight And Firing: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में दबंग प्रधान की दबंगई सामने आई है. गांव के युवक के साथ मारपीट हुई और अवैध असलहे से फायरिंग भी की गई है. समिति के तालाब में सिंघाड़ा की बेल डालने गए युवक से प्रधान ने मारपीट करते हुए गाली-गलौज की और उस पर फायरिंग भी की. युवक ने आरोप लगाया है डायल 112 की पुलिस बुलाकर प्रधान ने पुलिस के सामने मारपीट की है. थाने में सुनाई ना होने पर युवक ने उन्नाव एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

असलहे से की गई फायरिंग 
उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र जनसार गांव में तालाब में सिंघाड़ा डालने को लेकर प्रधान और समिति के सदस्य विनोद से लगान ना जमा करने पर विवाद हो गया. प्रधान और युवक के बीच हाथापाई हुई. प्रधान की तरफ से युवक पर अवैध असलहे से फायरिंग भी की गई. गोली युवक के आंख के पास से छू कर निकल गई. विनोद ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की गई है.

एसपी की चौखट पर पहुंचे
विनोद ने  बताया कि ''गांव का तालाब है जो समिति के नाम से दर्ज है. हमने ठेके पर ले लिया. उसमें सिंघाड़ा डालने गए थे. 3 महीने पहले हमने उसको नपवा दिया था. तालाब में पानी भर गया तो उसमें सिंघाड़ा डालने गए. मौजूदा प्रधान ने 112 को फोन किया फोर्स बुलाई और मौके पर खुद पहुंचे. हम लोग वहां पर सिंघाड़ा डाल रहे थे. हमसे गाली-गलौज की गई. हमारे साथ हाथापाई की गई और अवैध तमंचे से डायल 112 के सामने फायरिंग की गई. डायल 112 के पुलिसकर्मी हमें ही दौड़ाकर पकड़ रहे थे. जब थाने पर गए तो कोई कार्रवाई नहीं हुई. प्रधान के पक्ष में पूरा थाना है. जब थाने में नहीं सुनी गई तो एसपी की चौखट पर पहुंचे हैं.'' 

जारी है मामले की जांच 
वहीं, इस मामले में सीओ हसनगंज राज कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना अजगैन के जनसार के मजरे सिडनी खेड़ा में सिंघाड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है. फायरिंग भी हुई है. फायरिंग में किसी को कोई चोट नहीं आई है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है. 

ये भी पढ़ें:

यूपी में एंबुलेंस कर्मियों पर सरकार की कार्रवाई से भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- 'ऐसी सरकार से भगवान बचाए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली में निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी-मलबा, कई मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
Live: चमोली में निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी-मलबा, कई मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget