एक्सप्लोरर

Covid-19 की हिमालय में दस्तक, उत्तराखंड में रिवर्स पलायन ने बढ़ाई टेंशन

उत्तराखंड में हिमालय की ओर भी वैश्विक महामारी कोरोना ने दस्तक दे दी है. पहाड़ी जिलों में भी अब कोरोना का खतरा पहुंच गया है. उत्तराखंड में उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर और चमोली भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. 

देहरादून, रवि कैंतुरा: उत्तराखंड में कोरोना अपने पांव अब तेजी से पसारता जा रहा है. पहले मैदानी जिलों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी और अब हिमालय की ओर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार कोरोना मरीजों के बढ़ने से चिंताएं और बढ़ गई हैं. उत्तराखंड में प्रवासियों के आने के सिलसिले के साथ ही कोरोना मामलों में भी उछाल आना शुरू हो गया है. राज्य में बुधवार तक ये आंकड़ा 113 के आसपास पहुंच गया है. वहीं, हाल में जो भी केस पॉजिटिव आ रहे हैं, वो सभी प्रवासी उत्तराखंडी हैं, जो इस कोरोनाकाल में अपने घरों की ओर आये हैं.
हिमालयी जिलों में कोरोना चिंताजनक 
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कोरोना की दस्तक चिंताजनक है, पहाड़ों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के साथ ही ना तो अच्छी सड़कें हैं और ना ही कम्यूनिकेशन के अच्छे माध्यम. ऐसे में सूचनाओं के आदान-प्रदान से लेकर आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों के समय पर ना पहुंचने का साथ ये संकट और गहरा सकता है. राज्य में कोरोना संक्रमितों के मामले प्रवासियों के आने के बाद एकदम से बढ़ रहे हैं. ऐसे में ज्यादातर लौटने वाले प्रवासी पहाड़ी राज्यों से ही हैं. जिस कारण कोरोना संकट से महफूज जिले भी धीरे-धीरे कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. भले ही, उत्तराखंड बनने के बाद मैदानी इलाकों में सुविधाएं कुछ दुरस्त हो पाई हों, लेकिन पहाड़ी जिले आज भी विकास की बयार से अछूते हैं, इससे इंकार नहीं किया जा सकता. ऐसे में अगर पहाड़ों में क्वारंटीन कराए गए, लोगों से कोई भी चूक होती है, तो स्थिति भयावह हो सकती है.
कोरोना ने करा दिया रिवर्स पलायन
उत्तराखंड में कई लोग ऐसे हैं जो कभी गांव आए ही नहीं. ऐसे में कोरोना काल के इस वक्त में सबसे महफूज़ जगह उन्हें वहीं गांव लग रहे हैं, जिनको वो छोड़कर चले गए थे. यही कारण है कि जो रिवर्स पलायन सरकार का पलायन आयोग नहीं करा पाया, वो कोरोना ने करा दिया, लेकिन चिंता इस बात की बढ़ गई है कि वापस लौट रहे कई प्रवासी कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं. वापस लौट रहे प्रवासियों में अधिकतर महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा से हैं और विशेषकर इन राज्यों में स्थित मुंबई और गुरुग्राम से हैं. भले ही तेजी के साथ वापस लौट रहे लोगों से खाली पड़े गांव तो भरने लगे हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण ने चिंताएं भी बढ़ा दी हैं.

उत्तराखंड में कोरोना की स्थिति उत्तराखंड में 15 मार्च 2020 को कोरोना का पहला मरीज मिला था, जिसके बाद यहां पर धीरे-धीरे कोरोना मरीजों के बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया. उत्तराखंड में कोरोना की स्थिति को तीन भागों में बांटकर हम समझ सकते हैं.

  1.  पहला- विदेशों से लौटे लोगों में कोरोना संक्रमण से शुरुआत
  2. दूसरा- जमात में शामिल होकर राज्य में लौटे जमातियों से आंकड़ा बढ़ा
  3. तीसरा- उत्तराखंड वापस लौट रहे प्रवासियों से कोरोना संक्रमितों की बढ़ने लगी तादाद
उत्तराखंड कोरोना अपडेट (खबर लिखने तक)
उत्तराखंड में कोरोना के 113 मामले अभी तक सामने आ चुके हैं. इनमें 52 लोग स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं. 60 केस एक्टिव हैं, जबकि एक कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है.
उत्तराखंड में जिलेवार मरीजों का आंकड़ा इस प्रकार 
  • देहरादून में कोरोना मरीजों की संख्या 47
  • नैनीताल में कोरोना मरीजों की संख्या 23
  • ऊधमसिंहनगर में कोरोना मरीजों की संख्या 23
  • हरिद्वार में कोरोना मरीजों की संख्या 8
  • अल्मोड़ा में कोरोना मरीजों की संख्या 2
  • पौड़ी में कोरोना मरीजों की संख्या 4
  • उत्तरकाशी में कोरोना मरीजों की संख्या 4
  • चमोली में कोरोना मरीजों की संख्या 1
  • बागेश्वर में कोरोना मरीजों की संख्या 2
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: लॉकडाउन 4 में रियायतों के बाद खुली सैलून की दुकानें, पुलिस प्रशासन सतर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget