एक्सप्लोरर

यूपी: आगरा नगर निगम में भ्रष्टाचार, सामने आया 2.82 करोड़ रुपये का घोटाला, मुकदमा दर्ज

आगरा नगर निगम में भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला सामने आया है. डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के नाम पर 2.82 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है. नगर निगम ने चार फर्मों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

आगरा: ताज नगरी आगरा में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के नाम पर 2.82 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है. कूड़ा उठाने वाली फर्मों ने फर्जीवाड़ा करके रकम का गबन कर लिया. आरोप है कि चारों फर्म ने लोगों से रकम वसूली करने के बाद उसे नगर निगम के कोष में जमा नहीं कराया. निगम को जब इस बात का पता चला तो कमेटी बनाकर इसकी जांच कराई गई. धोखाधड़ी सामने आने के नोटिस देकर रकम जमा कराने को कहा गया है. रकम जमा नहीं कराने पर नगर निगम के पर्यावरण अभियंता ने हरी पर्वत थाने में चारों फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम को शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करना था. नगर निगम ने इसके लिए झांसी की तीन फर्मों मैसर्स अरवा एसोसिएट, मैसर्स सोसाइटी फॉर एजुकेशन एंड वेलफेयर, ओम मोटर्स और ग्वालियर की एक फर्म मैसर्स एसआरएमटी वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड से अनुबंध किया था. मई और जून 2019 में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किए गए. हाउस होल्ड की संख्या के सापेक्ष इन चारों फर्म ने लोगों से धनराशि वसूल की. मगर नगर निगम के कोष में पूरी धनराशि जमा नहीं कराई गई.

फर्म की तरफ से भुगतान में घोटाला करने की शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की गई. उन्होंने तीन सदस्यीय कमेटी गठित करके घोटाले की जांच कराई. कमेटी ने जांच में पाया कि चारों फर्म ने 2.82 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान नगर निगम के कोष में नहीं कराया गया. इस पर नगर निगम ने इन फर्मों को एक सप्ताह का नोटिस दिया. भुगतान की रकम नगर निगम के कोष में जमा कराने की कहा गया. मगर, निर्धारित समय बीतने के बाद भी इन फर्मों ने कोई रकम जमा नहीं कराई. नगर निगम के पर्यावतरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने चारों फर्मों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

आरोपी फर्म और घोटाले की राशि

- मैसर्स अरवा एसोसिएट, बंगलो नंबर 55 कैंट सदर बाजार झांसी, 57,99,707 रुपये

- मैसर्स सोसायटी फॉर एजुकेशन एंड वेलफेयर फार ऑल, प्रेमगंज सीपरी बाजार झांसी, 43,57,790 रुपये

- ओम मोटर्स, 591 खाती बाबा झांसी 1,20,68,751 रुपये

- मैसर्स एसआरएमटी वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ईएच-21 दीनदयाल नगर ग्वालियर, 60,60000 रुपये

यह भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर कसा तंज, वीकेंड लॉकडाउन को बताया 'बेबी पैक'

यूपी: गोरखपुर में अभिभावकों ने घर के बाहर चस्‍पा किए पोस्टर, लिखा- 'नो स्‍कूल-नो फीस'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

Embed widget