एक्सप्लोरर

Uttarakhand: मसूरी में भाजपा मंडल और पालिका अध्यक्ष में ठनी, विकास कार्यों पर श्रेय लेने की होड़ में बढ़ा विवाद

मसूरी में विकास कार्यों को लेकर दो नेताओं के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पालिका अध्यक्ष पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया है.

मसूरी: मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि, मसूरी माल रोड पर विद्युत लाइन भूमिगत करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 2.36 लाख रुपये की योजना कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के अथक प्रयासों के बाद स्वीकृत की गई थी. मसूरी माल रोड पर विद्युत लाइन भूमिगत किए जाने को लेकर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है. दोनों इस योजना का श्रेय लेने की होड़ में एक दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं.

मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि, माल रोड पर बेतरतीब लटके बिजली के तारों को हटाकर खूबसूरत बनाया जा सके.

पालिका अध्यक्ष पर आरोप

मोहन पेटवाल ने कहा कि, मालरोड पर विद्युत तारों को भूमिगत किये जाने का श्रेय लेने के लिए पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता झूठ बोल रहे हैं. अनुज गुप्ता ने मीडिया में बयान दिया कि पालिका द्वारा एक करोड़ रूपए लगाकर मालरोड की विद्युत तारों को भूमिगत किया जा रहा है, जो तथ्यहीन है. जबकि उनके द्वारा मसूरी के विकास के लिए अपने तीन साल में कुछ भी नहीं किया गया है. 

उनका कहना था कि, अनुज गुप्ता भले ही कितना झूठ बोलें, उनको इसका राजनीतिक फायदा होने वाला नहीं है. क्योंकि मसूरी की जनता सब देख रही है और सब जानती है. अनुज गुप्ता ने 3 साल के कार्यकाल में केवल मसूरी का विनाश किया है. उन्होंने कहा कि पालिका की संपत्तियों पर लगातार पालिका अध्यक्ष की शह पर उनके खास लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है. जिसको लेकर पूर्व में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शासन स्तर पर शिकायत भी की गई है.

मसूरी एसडीओ का बयान

मसूरी एसडीओ पंकज थपलियाल ने बताया कि 2.36 लाख रुपए की योजना के तहत माल रोड की विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के लिए राज्य सरकार ने यूपीसीएल को जिम्मेदारी दी थी, लेकिन नगर पालिका प्रशासन द्वारा यूपीसीएल विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के लिए एक करोड़ रुपए नहीं दिये गए हैं. उन्होंने बताया कि मसूरी माल रोड की विद्युत की लाइनों को तीन चरणों में पूरा किया जाना है, फिलहाल, दूसरे चरण का काम चल रहा है.

ये भी पढ़ें.

 अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का पलटवार, कहा- पहले तो भाजपा की वैक्सीन बताते थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget