एक्सप्लोरर

बागपत में संविदाकर्मी ऊर्जा निगम को लगा रहा सेंध, बिजली चोरी करते पकड़ा गया लाइनमैन 

बागपत में लगातार हो रही बिजली चोरी ने ऊर्जा निगम को परेशान कर रखा है. हाल ही में संविदाकर्मी लाइनमैन को बिजली की चोरी करते हुए पाया गया. जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

बागपतः उत्तर प्रदेश की बागपत जनपद में ऊर्जा निगम में कार्यरत संविदाकर्मी लाइनमैन ही बिजली चोरी कर निगम हो हजारों रुपए का नुकसान पहुंचा रहे हैं. पिछले दस दिनों के अंदर तीन लाइनमैन बिजली चोरी करते हुए पकड़े जा चुके हैं. जिनमें से तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए दो को हटा दिया गया है जबकि एक के खिलाफ कार्रवाई चल रही है. बिजली चोरी से नलकूप से खेतों की सिंचाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने ऊर्जा निगम की फजीहत करा रखी है.

संविदाकर्मी लाइनमैन पर लगा बिजली चोरी का आरोप

विद्युत चोरी का यह मामला बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र में हिलवाड़ी गांव से जुड़ा हुआ है और आरोप किसी और पर नहीं निगम के अपने ही संविदाकर्मी लाइनमैन पर है. सूचना के आधार पर चार जुलाई की दोपहर सवा बारह बजे हिलवाड़ी गांव में 33/11 केवी हिलवाड़ी पर तैनात अवर अभियंता विपुल मोहन, नोडल अधिकारी कन्हैया यादव, टीजी-2 लाइन यामीन हसन, संविदाकर्मी लाइनमैन सुधीर, बिजेंद्र, विशाल और अमित कुमार हिलवाड़ी गांव के जंगल में पहुंचे तो वहां संविदाकर्मी लाइनमैन अंकित तोमर पुत्र बिलेंद्र निवासी हिलवाड़ी अवैध निजी नलकूप पर एबी केबल से विद्युत चोरी कर रहा था.

बिजली चोरी कर हो रही फसलों की सिंचाई

नलकूप से बाकायदा फसलों की सिंचाई की जा रही थी. नलकूप का विद्युत कनेक्शन भी नहीं था. टीम ने बतौर सबूत मौके पर वीडियोग्राफी भी की. हिलवाड़ी बिजलीघर पर ही तैनात आरोपी लाइनमैन अंकित तोमर के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह बता दें कि इससे पहले भी पिछले माह 33/11 केवी मवीकलां पर संविदा पर तैनात लाइनमैन राजीव अपने घर और बिल्लू ईंट भट्ठे पर बिजली की चोरी करता मिला था. दोनों ही चोरी बिजीलेंस की टीम ने पकड़ी थी. राजीव और बिल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें विभाग से हटा दिया गया है.

 

इसे भी पढ़ेंः
PM Modi Cabinet Expansion: रविशंकर प्रसाद, हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर और रमेश पोखरियाल समेत 12 मंत्रियों की हुई छुट्टी

 

मोदी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन सात महिला नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
योगी सरकार का लगातार प्रयास, UP में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
योगी सरकार का लगातार प्रयास, UP में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
मीरजापुर में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में CM योगी ने भरी हुंकार, BJP के लिए मांगा समर्थन
मीरजापुर में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में CM योगी ने भरी हुंकार, BJP के लिए मांगा समर्थन

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget