एक्सप्लोरर

Exclusive: 'एक घंटे में इलाज कर देंगे...' अब इमरान मसूद ने दी सफाई, कांग्रेस सांसद ने कहा- वो बयान...

Exclusive: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने अपने एक घंटे में इलाज कर देंगे वाले बयान पर सफाई दी है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश स्थित सहारनपुर में लोकसभा सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता इमरान मसूद ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है. एक घंटे में इलाज कर देंगे वाले बयान को लेकर मसूद ने कहा कि वह महज एक जुमला था.

एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं हिंसा का समर्थक नहीं हूं. वक्फ कानून को लेकर मेरी याचिका, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल है. जिस पर कल (15 अप्रैल को) सुनवाई है. मुझे पूरा भरोसा है कि कोर्ट हमारी सुनेगी और न्याय करेगी. सांसद ने कहा कि हम लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं. अदालत का जो भी फैसला होगा उसका सम्मान करने वाले लोग हैं. मैं अभी भी कह रहा हूं कि जब हम सरकार में आएंगे इस कानून को खत्म करेंगे. 

15 मिनट वाले बयान पर भी बोले मसूद
एक घंटे वाले बयान को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि वह महज एक जुमला है, हम जो भी करेंगे कानून के दायरे में करेंगे और हम संविधान को मानने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा कि मैं AIMIM के नेता अकबरुद्दीन के बयान (15 मिनट वाले) से सहमत नहीं हूं. मैंने जो बात कही है, उसके अंदर न कोई चेतावनी है, न कोई धमकी है. वह सिर्फ एक जुमले की तरह है. लोकतंत्र के भीतर हम हिंसा के हामी नहीं हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह लड़ाई मुसलमान की नहीं संविधान को बचाने की है. आज बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर हम प्रण लेते हैं कि हम उनके सपनों को साकार करेंगे. जो लोग उनके सपनों पर ग्रहण लगा रहे हैं, हम उनको साफ करेंगे. 

मसूद ने क्या कहा था?
बता दें हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान मसूद ने कहा था कि दुआ करिए कि हम लोग आ जाएं. समंदर में तूफान बहुत है और जब तूफान हो तो उसका सामना बड़ा जहाज करता है कश्तियां नहीं कर पातीं. इसलिए आपसे कहना चाहता हूं ये कश्तियों की सवारी छोड़ कर जहाज की सवारी की तैयारी करिए.बस एक ही रास्ता है कोई और रास्ता नहीं है. और ये वादा आपसे करना चाहता हूं कि जिस दिन आ जाएंगे उस दिन घंटे भर के अंदर इसका इलाज भी करना जानते हैं.

UP News: यूपी के जिलाधिकारियों की संपत्ति में बड़ा इजाफा, चार गुणा बढ़ोतरी, आगरा के डीएम हैं सबसे अमीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget