एक्सप्लोरर

गाजियाबाद मामलाः राहुल गांधी पर सीएम योगी के हमले के बाद सुरजेवाला का पलटवार, ट्वीट कर लगाए आरोप

सीएम योगी द्वारा राहुल गांधी पर हमला किये जाने के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पलटवार किया है. सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि क्या आपको शर्म नहीं आती जब आपकी नाक के नीचे श्रीराम मंदिर निर्माण के चढ़ावे में करोड़ों की हेराफेरी के तथ्य सामने आए पर कोई जांच नहीं हुई.

लखनऊ. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है. गाजियाबाद में बुजुर्ग की पिटाई के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया था. राहुल गांधी के ट्वीट पर सीएम योगी ने उन पर निशाना साधा था. वहीं, अब सुरजेवाला ने ट्वीट कर सीएम योगी पर पलटवार किया है.

सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, "आप सीएम के साथ सन्त भी कहलाते हैं. क्या आपको शर्म व आत्मग्लानि नहीं होती जब आपकी नाक के नीचे श्रीराम मंदिर निर्माण के चढ़ावे में करोड़ों की हेराफेरी के तथ्य सामने आए पर कोई जांच नही? जब मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास मनमानेपन-अपारदर्शिता का आरोप लगाते हैं और आप चुप हैं."

सीएम योगी ने राहुल पर साधा था निशाना
रणदीप सुरजेवाला की ये प्रतिक्रिया सीएम योगी के उस ट्वीट के बाद आई है. जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया था. दरअसल, गाजियाबाद मामले में राहुल गांधी ने कहा था कि ''मैं ये मानने को तैयार नहीं हूं कि श्रीराम के सच्चे भक्त ऐसा कर सकते हैं. ऐसी क्रूरता मानवता से कोसों दूर है और समाज व धर्म दोनों के लिए शर्मनाक है.''

राहुल के ट्वीट किए जाने के बाद सीएम योगी ने उन पर करारा हमला बोला था. योगी ने ट्वीट कर कहा, "प्रभु श्री राम की पहली सीख है-"सत्य बोलना" जो आपने कभी जीवन में किया नहीं. शर्म आनी चाहिए कि पुलिस द्वारा सच्चाई बताने के बाद भी आप समाज में जहर फैलाने में लगे हैं. सत्ता के लालच में मानवता को शर्मसार कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश की जनता को अपमानित करना, उन्हें बदनाम करना छोड़ दें."

क्या है मामला?
बता दें कि एक मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. वीडियो में दावा किया गया कि कुछ युवकों ने मुस्लिम बुजुर्ग अब्दुल समद की जबरन पिटाई की और उससे जबरदस्ती जय श्री राम के नारे लगवाए. इसके अलावा उसकी दाढ़ी भी काट ली गई. हालांकि, पड़ताल में वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और ही निकली. पुलिस ने दावा किया कि बुजुर्ग शख्स ने कुछ युवकों को ताबीज दिए थे. ताबीज के काम ना करने पर उसकी पिटाई की गई.

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद में बुजुर्ग की पिटाई का मामला, ट्विटर, पत्रकार और कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज

यूपी: गंगा में बहते बक्से में मिली नवजात बच्ची, साथ में थीं देवी-देवताओं की फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget