एक्सप्लोरर

यूपी में सपा के खिलाफ भी रणनीति बना रही कांग्रेस? होली के बाद बड़े बदलाव की तैयारी

UP Politics News: कांग्रेस पार्टी यूपी की सियासत में वापसी के लिए रणनीति बना रही है. साल 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रदेश के जिलाध्यक्षों में बदलाव करेगी. महिलाएं भी होंगी शामिल.

UP Congress News: लोकसभा 2024 चुनाव में कांग्रेस ने गठबंधन के साथ अपने कदम आगे बढ़ाए थे और उस कदम ने कांग्रेस के कद में इजाफा भी किया था. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज कर एक बार फिर से खुद को यूपी में जिंदा कर लिया और इस जीत से कांग्रेस को प्रदेश में संजीवनी भी मिली है. 

वहीं अब कांग्रेस उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भी रणनीति बना रही है. कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तर पर एक नए गठन को करने में जुटी है. अभी वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सभी इकाइयां और कमेटियां भंग चल रही है. वहीं यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कानपुर पहुंच मीडिया से बात कर मिशन 27 के संकेत और अपनी तैयारी के बारे में इंडिकेशन दे दिया है. होली के बाद कांग्रेस की प्रदेश भर में हर जिले में नए रंग भरे जाएंगे, बड़े बदलाव होंगे जो 27 के लिए कांग्रेस का नया चेहरा सामने रखेंगे.

बीजेपी देश को बांटने का काम कर रही है- अजय राय
कानपुर पहुंचे अजय राय ने बताया कि प्रदेश के साथ पूरे देश में हालात बहुत नाजुक है. बीजेपी देश को अलग अलग जाति धर्म में बांटने का काम तेजी से कर रही है, वो देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है और अपनी नाकामियों को भ्रमित करने वाले मुद्दों से देश और प्रदेश की जनता को बरगला रही है. देश में कभी उर्दू का मुद्दा उठता है तो कभी आस्था का लेकिन बीजेपी वालों ने कभी भी देश में बेरोजगारी, शिक्षा ,बंद पड़े कारखानों और मिलों के बारे में चर्चा नहीं की और जब विपक्ष सदन में इन मुद्दों पर बात करना चाहता है तो दूसरे मुद्दों की चर्चा कर इन मुद्दों को पीछे कर दिया जाता है.

होली के खत्म होते होते प्रदेश भर में कांग्रेस नए बदलाव करेगी, पुराने और काम करने वाले कार्यकता और पार्टी से जुड़े लोगों को आगे लाया जाएगा, हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा जाएगा. अजय राय ने बताया कि मिशन 27 के तहत हम गठबंधन से लड़ेंगे ये फैसला शीर्ष नेतृत्व का होगा. लेकिन अभी हमारी तैयारी प्रदेश की सभी 403 सीटों के लिए होगी और हम बीजेपी के सामने डटकर चुनाव लड़ेंगे.

प्रदेश में जिलाध्यक्षों को लेकर बड़े बदलाव होंगे- राय
अजय राय के मुताबिक प्रदेश में जिलाध्यक्षों को लेकर बदलाव होने हैं. कहीं कहीं एक की जगह दो जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे. जिससे बड़े शहरों में ग्रामीण और शहरी इलाकों के लिए सही से काम किया जा सके. महिलाओं की भी हिस्सेदारी इस नए गठन के दौरान रहेगी. इसके साथ ही कमेटी के नवीनीकरण के दौरान अगड़े, पिछड़े, अल्पसंख्यक सभी को सही तरीके से कमेटी में स्थान देकर हर वर्ग के मतदाताओं को जोड़ने की जुगत को जाएगी.

अजय राय ने आगे कहा कि, दलित, ओबीसी मतदाताओं के लिए एक बार फिर से जय बापू, जय भीम जय संविधान अभियान को शुरू किया गया है. जिसमें संविधान की जानकारी, अधिकारी के साथ दलित बस्तियों में जाकर मतदाताओं को जोड़ा जाएगा. क्योंकि बसपा के साथ चलने वाला मतदाता अब कांग्रेस पर विश्वास जता रहा है.

यह भी पढ़ें- मायावती के भरोसे पर खरे नहीं उतरे आकाश आनंद? BJP बोली- 'भला-बुरा समझती हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget