एक्सप्लोरर

उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, बीजेपी को घेरने के लिए बनाई ये खास रणनीति

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जनता के बीच जाएगी. हरीश रावत ने राज्य की बीजेपी सरकार पर भूमि कानूनों को शिथिल करने और बाहरी लोगों को जमीन खरीदने में मदद करने का आरोप लगाया.

Uttarakhand Assembly election 2022: कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई ने गुरुवार को कहा कि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनता के बीच जाएगी व बेरोजगारी और अभूतपूर्व महंगाई जैसे रोजमर्रा के मुददों पर उसका आशीर्वाद लेगी. विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए चल रहे प्रदेश कांग्रेस के तीन दिवसीय 'चिंतन शिविर' का गुरुवार को समापन हो गया. पिछले माह गणेश गोदियाल के प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी संगठन की यह पहली बैठक थी जिसमें पार्टी मामलों के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और उत्तराखंड चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया.

बैठक की समाप्ति के बाद ऋषिकेश में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यादव ने कहा कि चुनाव को लेकर गठित कांग्रेस की सभी समितियों की कार्ययोजनाओं के प्रस्तुतिकरण का पहला दौर पूरा हो गया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों, मजदूरों, जवानों, नौजवानों और महिलाओं से जुडे जनहित के मामलों पर जनता से आशीर्वाद लेगी.

बीजेपी सरकार पर हरीश रावत ने लगाया ये आरोप

हरीश रावत ने राज्य की बीजेपी सरकार पर भूमि कानूनों को शिथिल करने और बाहरी लोगों को जमीन खरीदने में मदद करने का आरोप लगाया और कहा कि यह उत्तराखंड की पहचान के लिए गंभीर खतरा है. नारायण दत्त तिवारी सरकार में लागू भूमि कानूनों को सख्त बताते हुए रावत ने कहा कि चुनावों में अगर कांग्रेस को आशीर्वाद मिला तो वह जन, जंगल और जमीन को बचायेगी व उत्तराखंडियत की रक्षा करेगी.

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बीजेपी की भ्रष्टाचार के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' के दावे को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए भी लोकपाल बिल को पास कराया लेकिन बीजेपी ने उसे विधानसभा की प्रवर समिति को दे दिया जो अभी तक अनिर्णीत पड़ा है.

ये भी पढ़ें:

यूपी चुनाव: अखिलेश यादव के 400 सीटों के दावे पर बीजेपी का पलटवार, किया ये बड़ा दावा

Tokyo Olympics: पदक पर कब्जा करने से चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम, योगी बोले- मैच हारा, लेकिन मन जीता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम ने दिए निर्देश
उत्तराखंड में खेल महाकुम्भ-2026 के आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम ने दिए निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget