एक्सप्लोरर

कांग्रेस का आरोप- यूपी में ऑक्सीजन के लिये लंबी-लंबी लाइनें, मौतों के लिए योगी सरकार जिम्मेदार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि ऑक्सीजन के लिये लंबी लंबी लाइनें बता रही हैं कि सरकार के स्तर पर किया जा रहा प्रयास कहीं दिखायी नहीं दे रहा है.

लखनऊ: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से उपजे हालात को लेकर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संक्रमण और अन्य कारणों से हो रही मौतों के लिए सूबे की सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक बयान में आरोप लगाया कि कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को सरकारी अस्पतालों सहित सरकार द्वारा घोषित किये गए कोविड-19 सुविधा केंद्रों में सुविधाएं नहीं मिल रही हैं.

लल्लू ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देने के दावे जमीनी हकीकत से परे हैं और मरीजों को दवा नहीं मिल रही है. उन्होंने कहा कि उसके बाद भी योगी सरकार झूठे दावे करने से बाज नहीं आ रही है.

ऑक्सीजन के लिये लंबी लंबी लाइनें- लल्लू

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया "सरकार की अनदेखी के कारण हर तरफ मौत का मातम है. कोरोना वायरस संक्रमण और 'नॉन कोविड-19' के गम्भीर मरीजों को समय से इलाज उपलब्ध न होने से हो रही मौतें राज्य की योगी सरकार की निष्क्रियता का परिणाम हैं और सरकार मौतों के लिये सीधे तौर पर जिम्मेदार है." लल्लू ने संक्रमण को नियंत्रित करने के सरकार के सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न स्थितियां विकराल रूप धारण कर चुकी हैं. राजधानी लखनऊ सहित सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में श्मशान और कब्रस्तान इसकी गवाही दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के लिये लंबी लंबी लाइनें बता रही हैं कि सरकार के स्तर पर किया जा रहा प्रयास कहीं दिखायी नहीं दे रहा है.

लल्लू ने कहा कि वैज्ञानिकों और चिकित्सकों का कहना है कि मई माह में संक्रमण का प्रकोप अपने चरम पर होगा. उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि इसके लिए योगी सरकार के पास क्या तैयारियां हैं? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को जमीनी सच्चाई का पता लगाकर व्यवस्था करनी चाहिये. उन्होंने कहा कि उनकी आक्सीजन एक्सप्रेस अब भी मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं करा पा रही है.

यह भी पढ़ें-

योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- पूरे यूपी में ऑक्सीजन को लेकर आपात स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget