एक्सप्लोरर

CM Fellowship: गांवों में विकास की नई इबारत, फेलोज़ बने बदलाव के नायक

UP News: सीएम फेलोशिप योजना अब ग्रामीण विकास का पर्याय बन चुकी है. प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक ब्लॉकों में तैनात सीएम फेलोज़ अपने रचनात्मक और इनोवेटिव प्रयासों से गांवों की तस्वीर बदल रहे हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच से शुरू हुई सीएम फेलोशिप योजना अब ग्रामीण विकास का पर्याय बन चुकी है. प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक ब्लॉकों में तैनात सीएम फेलोज़ अपने रचनात्मक और इनोवेटिव प्रयासों से गांवों की तस्वीर बदल रहे हैं. स्वास्थ्य, शिक्षा, और कृषि जैसे क्षेत्रों में ये युवा मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर गांव के विजन को साकार कर रहे हैं.

लखीमपुर: स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव

लखीमपुर के बांकेगंज ब्लॉक में सीएम फेलो सुरेंद्र दीक्षित ने गांव कुकरा और जलालपुर के उपस्वास्थ्य केंद्रों को नया जीवन दिया। मात्र 8.50 लाख रुपये के खर्च से केंद्रों की मरम्मत और प्रसव केंद्र की शुरुआत की गई. नतीजा- अब यहां 94% इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी हो रही है, जहां पहले महीने में 5-6 प्रसव होते थे, अब यह संख्या 20 तक पहुंच गई. इससे मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल में उल्लेखनीय सुधार हुआ.

बदायूं: मधुबनी पेंटिंग से जागरूकता और फंड

बदायूं के सलारपुर ब्लॉक में सीएम फेलो मयंक सिंह ने अनूठा प्रयोग किया. उन्होंने महंगे बैनरों की जगह स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मधुबनी पेंटिंग वाले जागरूकता बैनर बनवाए. इनसे न केवल स्वास्थ्य जागरूकता फैली, बल्कि फंड जुटाकर चार आंगनबाड़ियों के लिए उपकरण खरीदे गए. इस पहल से गर्भवती महिलाओं की जांच और पंजीकरण में वृद्धि हुई. स्थानीय महिला मोमिना ने जरी-जरदोजी बैनर बनाकर राज्य स्तर पर पुरस्कार भी जीता.

गोरखपुर: काला नमक चावल से किसानों की समृद्धि

गोरखपुर के ब्रह्मपुर ब्लॉक में सीएम फेलो प्रवीण कुमार राव ने काला नमक चावल का 58 हेक्टेयर क्लस्टर विकसित किया. एफपीओ के माध्यम से किसानों को बीज और सब्सिडी दिलवाकर उत्पादन बढ़ाया गया. परिणामस्वरूप, चावल का निर्यात शुरू हुआ और किसानों की आय में डेढ़ गुना वृद्धि हुई. यह यूपी की कृषि निर्यात नीति 2019 का सफल उदाहरण है.

बलिया: स्मार्ट क्लास से शिक्षा में नया रंग

बलिया के सोहवां ब्लॉक में सीएम फेलो विनोद कुमार जयसवाल ने प्राथमिक विद्यालय नरही में स्मार्ट टीवी के जरिए डिजिटल क्लास शुरू की. इससे पढ़ाई रोचक बनी, स्कूल में नामांकन 148 से 194 हुआ, और उपस्थिति 85% तक पहुंच गई.

सीएम फेलोशिप योजना: ग्रामीण विकास का नया मॉडल

2022 में शुरू हुई सीएम फेलोशिप योजना का उद्देश्य आकांक्षात्मक ब्लॉकों में सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना है. सीएम फेलोज़ को एक साल के लिए तैनात किया जाता है, और वे जिला प्रशासन के सहयोग से सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं. उनकी रचनात्मक सोच ने योजना को यूपी विकास मॉडल का मील का पत्थर बना दिया है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget