एक्सप्लोरर

लोगों को कोरोना संक्रमण के खिलाफ सभी एहतियात बरतना जारी रखना चाहिए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

ठंड की दस्तक के साथ कोरोना संक्रमण के रोगी भी बढ़े हैं. इसे देखते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोगों से अपील की है कि इस महमारी से लड़ने के लिये सभी नियमों का पालन करें.

गोरखपुर/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार कोविड-19 के प्रसार को रोकने की कोशिश कर रही है और लोगों को इस महामारी के खिलाफ सभी एहतियात बरतना जारी रखना चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार दिमागी बुखार (इंसेफलाइटिस) से होने वाली मौतों को इस साल 95 प्रतिशत तक नियंत्रित कर पाने में सक्षम है. मुख्यमंत्री ने यहां महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 88वें स्थापना सप्ताह समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह कहा. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत भी उपस्थित थे.

कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें

सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र कोविड-19 का प्रसार रोकने की पूरी कोशिश कर रही है. साथ ही, भविष्य में टीकाकरण के लिए भी तैयारी की जा रही है लेकिन ‘‘हमें एहतियात बरतना जारी रखना होगा और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. ’’

इंसेफलाइटिस पर लगाम

अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के अब तक 5,51,179 मामले सामने आए हैं, जिनमें 7,877 मौतें भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने राज्य में इंसेफलाइटिस से होने वाली मौतों के मामलों में कमी आने का श्रेय केंद्र के स्वच्छ भारत अभियान को दिया. उन्होंने महाराणा प्रताप का उदाहरण दते हुए युवाओं को चुनौतियों के समय मजबूत बने रहने की सलाह दी.

मुख्‍यमंत्री ने महाराणा प्रताप का उदाहरण देते हुए युवाओं से लक्ष्‍य निर्धारित करने और जीवन में सही अनुकरणीय व्यक्ति चुनने की अपील की. योगी ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जंगलों में रहकर घास की रोटियां खाई, लेकिन विदेशी ताकतों के सामने वह नहीं झुके. उन्होंने कहा कि नकारात्‍मक विचारों वाले व्‍यक्ति को कभी भी सफलता नहीं मिल सकती है.

शिक्षक की जगह नहीं ले सकती प्रौद्योगिकी

उन्‍होंने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना महंत दिग्विजय नाथ ने महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेते हुए 88 साल पहले की थी. जनरल रावत ने अपने संबोधन में इस बात का जिक्र किया कि कड़ी मेहनत और टीमवर्क सफलता की कुंजी है. उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में शिक्षक बहुत महत्वपूर्ण हैं और उनकी जगह प्रौद्योगिकी नहीं ले सकती.

वहीं, लखनऊ से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने के साथ भारत की जनता को करीब पांच सौ वर्षों के बाद सांस्कृतिक विजय मिली है.

ये भी पढ़ें.

देशभर में 11 दिसंबर को डॉक्टरों की हड़ताल, 8 तारीख को दो घंटे करेंगे प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget