एक्सप्लोरर

UP News: बच्चों के लिए योगी सरकार की पहल, संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए चलेगा अभियान

UP News: सीएम योगी ने रविवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कांवड़ यात्रा और मोहर्रम के जुलूस के वक्त कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए.

UP News: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा, मोहर्रम जुलूस, स्‍कूल चलो अभियान, संचारी रोग नियंत्रण के को लेकर अधिकारियों के साथ वार्ता की. इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा और मोहर्रम जुलूस को शांति और सौहार्द्र के साथ निकाला जाए. अराजक तत्‍वों पर नजर रखी जाए. इसके साथ ही स्‍कूल चलो और संचारी रोग नियंत्रण अभियान को एक साथ चला जाए. इस बात का ध्यान रखा जाए कि कोई भी बच्चा संक्रामक रोग की चपेट में नहीं आने पाए.

यूपी के अन्‍य जिलों समेत गोरखपुर में भी सीएम योगी ने प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों के साथ रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बरसात के माह में बच्चे संचारी रोगों की चपेट में अधिक आते हैं. इस बात का ध्यान रखा जाए कि कोई भी बच्चा संक्रामक रोगों की चपेट में नहीं आने पाए. स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण का यह कार्यक्रम एक साथ आयोजित किया जाए.

क्या बोले सीएम योगी
सीएम योगी ने शिक्षकों को उनके दायित्व का बोध कराते हुए कहा कि स्कूल चलो अभियान की शुरुआत के साथ ही हमारा दायित्व बनता है कि हर शिक्षक, हर प्रधानाध्यापक जिस वार्ड या ग्राम पंचायत में स्कूल हैं, वहां के सभी गणमान्य लोगों का सहयोग भी लें. वे अभिभावकों के साथ बैठक करें. अच्छा होगा कि घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करें. जिससे हम यूपी में साक्षरता को शत प्रतिशत कर सकें. शत प्रतिशत साक्षरता प्रदेश के लिए एक बड़ी पूंजी होगी.

सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा में शिवभक्त अपने आराध्य देव शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं, जिसको लेकर संबंधित अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाएं रखें. सीएम योगी ने कहा कि रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर भी सुरक्षा प्रबंध बढ़ाए जाएं. जोन/सेक्टर स्कीम लागू कर संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग बढ़ाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि पोस्टर पार्टी व मार्निंग चेकिंग टीम गठित कर उन्हें सक्रिय किया जाए. इसके साथ ही 24 घंटे इंटरनेट मीडिया की निगरानी भी की जाए. सावन की शिवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है. 

2 अगस्त को है सावन शिवरात्रि
इस साल सावन शिवरात्रि 2 अगस्त को है. कांवड़ यात्रा में कांवड़िए सुल्तानगंज, गंगोत्री, गोमुख और हरिद्वार जैसे तीर्थ स्थानों से गंगाजल लाने के लिए जाते हैं. इस जल को वे अपने गृहनगर के शिव मंदिर में चढ़ाते हैं. शिव मंदिरों पर विशेष तौर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए, जिससे शिव भक्त अपने आराध्य देव शिवजी को बिना किसी असुविधा  के जलाभिषेक कर सकें.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुस्लिम धर्म में मुहर्रम का महीना पवित्र माना गया है. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक मुहर्रम की संभावित तारीख 7 जुलाई हो सकती है. मुहर्रम के जुलूस के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं. अराजक तत्वों से सख्ती के साथ निपटा जाए. अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मुहर्रम जुलूस में व्यवधान डालने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें, जिससे मोहर्रम का त्योहार सकुशल संपन्न हो सके.

ये भी पढ़ें: UP News: 'कांवड़ यात्रा हो या मुहर्रम, किसी भी नई परंपरा को नहीं मिलेगी अनुमति'- सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget