एक्सप्लोरर

UP News: 'पीएम का दुलार सपने जैसा लगता है', चित्रकूट आश्रम में पीएम मोदी से मुलाकात के बोला द्विव्यांग

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दुलार सपने जैसा लगता है. एबीपी न्यूज से बातचीत में अनमोल ने पीएम मोदी की तारीफ पढ़ी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की आवाज और प्यार यादगार बन गया है.

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अक्टूबर को चित्रकूट के दौरे पर थे. उन्होंने हमीरपुर निवासी 11 वर्षीय दिव्यांग अनमोल दीक्षित से मुलाकात की थी. दोनों आंखों से दिव्यांग अनमोल दीक्षित बताते हैं कि कभी सोचा नहीं था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने की हसरत पूरी होगी. धड़ाधड़ मेरी फोटो खींची जाएंगी. प्रधानमंत्री का दुलार सपने जैसा लगता है. एबीपी न्यूज से बातचीत में अनमोल ने कहा कि पीएम मोदी की आवाज और प्यार को भुलाया नहीं जा सकता. पीएम मोदी के प्यार-दुलार पर यकीन नहीं हो रहा है. अनमोल के मुताबिक प्रधानमंत्री से मुलाकात की खुशी को शब्दों में बता पाना मुश्किल है. चित्रकूट दौरे पर आए पीएम मोदी ने अनमोल का हालचाल जाना था. नाम और पता पूछने के बाद पीएम मोदी आगे बढ़ गए.

दोनों आंखों से दिव्यांग की PM मोदी से मुलाकात

अनमोल ने कक्षा तीन तक की पढ़ाई हमीरपुर के सरस्वती शिशु मंदिर से की थी. अचानक आंखों की रोशनी जाने के बाद जीवन में अंधकार छा गया. अनमोल को लगने लगा कि जीवन में कुछ नहीं कर पाएगा. पिता रामकृष्ण दीक्षित ने बेटे का दाखिला जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के तुलसी पीठ सेवान्यास आश्रम में करा दिया. प्रधानमंत्री मोदी के आश्रम आगमन पर सबसे पहले मुलाकात का सौभाग्य अनमोल को प्राप्त हुआ.

स्वागत के लिए छात्रों में सबसे पहले मिला मौका

पिता बताते हैं कि पीएम मोदी का स्वागत के लिए खड़े छात्रों में अनमोल सबसे आगे था. इसलिए सबसे पहले प्रधानमंत्री अनमोल से मिले. अनमोल को प्रधानमंत्री से मुलाकात की खुशी का ठिकाना नहीं है. पिता रामकृष्ण दीक्षित बताते हैं कि अभी तक समाचार पत्रों और टीवी पर प्रधानमंत्री को देखा है. बेटे को प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर पाना परिजनों के लिए गर्व की बात है. रामकृष्ण दीक्षित बताते आठ वर्ष पहले नौकरी छोड़कर हमीरपुर आ गए थे. हमीरपुर आने के बाद रामकृष्ण दीक्षित चित्रकूट स्थित आश्रम में मैनेजर पद पर काम करने लगे. दिव्यांग अनमोल दीक्षित के पिता कानपुर की फैक्ट्री में मजदूरी करते थे. अब पत्नी अनिल कुमारी के साथ रहते हैं. 

UP News: कानपुर में खाकी शर्मसार, IPS अफसर ने मुर्गा बनाकर डंडों से की पिटाई, कांस्टेबल का सनसनीखेज आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

301 लीटर की कांवड़ लेकर चल रहा शिवभक्त, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की कामना
301 लीटर की कांवड़ लेकर चल रहा शिवभक्त, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की कामना
यूपी में मॉनसून सत्र से पहले योगी सरकार पर अखिलेश का तंज, 4 दिन की सरकार...
यूपी में मॉनसून सत्र से पहले योगी सरकार पर अखिलेश का तंज, 4 दिन की सरकार...
गोरखपुर में मासूम की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला
गोरखपुर में मासूम की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget