एक्सप्लोरर

जानिये कौन है, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव बने चंपत राय

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक दिल्ली में बुधवार को हुई। विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय को ट्रस्ट का महासचिव चुना गया है

बिजनौर, एबीपी गंगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महंत नृत्य गोपाल दास को जहां ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है, तो वहीं दिल्ली में बुधवार को ट्रस्ट की हुई पहली बैठक में बिजनौर के नगीना के मोहल्ला सरायमीर के रहने वाले चंपत राय को ट्रस्ट द्वारा महासचिव का पद सौंपा गया है। इस घोषणा के बाद नगीना क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय सुप्रीम कोर्ट में चल रही राम मंदिर के मुकदमे की सुनवाई में मुख्य पैरोकार एवं पक्षकार रहे हैं। उन्होंने राम जन्मभूमि के पक्ष में महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने और सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत करने में चंपत राय की अहम भूमिका बताई जा रही है। इसी को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा कल दिल्ली में चंपत राय को ट्रस्ट में महासचिव बनाये जाने का फैसला लिया गया है। जिले के नगीना तहसील के मोहल्ला सरायमीर के रहने वाले रामेश्वर प्रसाद बंसल के परिवार में 1946 में जन्मे चंपत राय बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे।

युवावस्था से ही वे आरएसएस के प्रचारक रहे। चंपत राय धामपुर के आश्रम डिग्री कॉलेज में रसायन विज्ञान के प्रोफ़ेसर भी रहे। चंपतराय के परिवार वालों का कहना है कि रामजन्म भूमि आंदोलन के मामले में 1977 में इमरजेंसी के दौरान चंपत राय को पुलिस ने कॉलेज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब 18 महीने तक अलग-अलग प्रदेश की जिलों में जेलों में बंद रहे। जेल से छूटने के बाद चंपत राय नगीना अपने घर वापस नहीं लौटे और 1980 में विश्व हिंदू परिषद में शामिल हो गए और अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद के लोगों के साथ मिलकर काम करते रहे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget