एक्सप्लोरर

CAA Protest कानपुर में फिर बवाल, उग्र भीड़ ने पुलिस चौकी को आग के हवाले किया, पुलिसकर्मी को गोली लगी

कानपुर में सीएए का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। शनिवार को यतीमखाना इलाके में इस कानून का विरोध करने के लिये जुटी भीड़ ने उग्र प्रदर्शन किया। जब पुलिस ने भीड़ को रोकना चाहा तो प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी

कानपुर, एबीपी गंगा। नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। कानपुर में शुक्रवार को हुये बवाल के बाद आज फिर शहर में उग्र प्रदर्शन हुआ।    शनिवार को यतीमखाना इलाके में विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान यतीमखाना चौराहे पर जुट रही भीड़ के रोकने के लिये पुलिस जैसे ही आगे बढ़ी प्रदर्शनकारियों ने उन पर पत्थर फेंकने शुरु कर दिये। इस बीच प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने बेकनगंज थाने की यतीमखाना पुलिस चौकी फूंक दी। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले भी दागे। हवाई फायरिंग की। भीड़ ने भी पुलिस पर पथराव और तमंचों से फायरिंग की। उपद्रवियों के हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिलहाल इलाके में तनाव है। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

इस हिंसक प्रदर्शन को दौरान एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गया। इलाज के लिये उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक देर शाम तक उपद्रवी घरों और गलियों से छिपकर पत्थरबाजी करते रहे।

आपको बता दें कि शुक्रवार को हुये हिंसक प्रदर्शन में दो लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने आज पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिये। इससे पहले पोस्टमार्टम हाउस में एडीजी से झड़प के बाद सपा विधायक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

गौरतलब है कि CAA के विरोध में शुक्रवार को शहर में कई जगह प्रदर्शन हुये थे। इस दौरान तोडफ़ोड़, आगजनी और फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी और करीब एक दर्जन लोग घायल हुये थे। वहीं दो सीओ, दो दारोगा समेत सात पुलिस कर्मी घायल हुए थे। घायलों को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बिल्हौर नगर पालिका अध्यक्ष समेत पचास से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने देर रात उपद्रवियों की तलाश में दबिश भी दी थी। हालात पर काबू करने के साथ चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस में भारी संख्या में भीड़ रही।

शुक्रवार को हुए बवाल को लेकर सपा नेताओं ने डीएम से मुलाकात की। सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी, इरफान सोलंकी, पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला व लाल सिंह तोमर, सपा नगर अध्यक्ष मुईन खान समेत चंद्रेश सिंह, हसन रुमी, मिंटू यादव सरताज अनवर शनिवार की सुबह डीएम के कैंप कार्यालय पहुंचे। सपा नेताओं ने डीएम से मांग करते हुए कहा कि घटना में हुई प्रशासनिक चूक की जांच होनी चाहिये। इसके साथ घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिये। निर्दोष लोगों को कतई परेशान नहीं किया जाए। उन्होंने डीएम से कहा कि वह लोग अमन-चैन की बहाली के लिए लोगों से मिलने जाना चाहते हैं। उनके साथ पुलिस की टीम भेजी जाए ताकि किसी भी सपाई पर भड़काने का आरोप न लगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget