एक्सप्लोरर

बुलंदशहर हिंसा में मारे गए सुमित के पिता ने कही बड़ी बात, सुसाइड करने की धमकी

सुमित के पिता अमरजीत का कहना है कि यदि सरकार ने अपने किए हुए वादों पर अमल नहीं किया तो वो धर्म परिवर्तन कर आत्महत्या कर लेंगे। अमरजीत के इस घोषणा से शासन प्रशासन में हड़कंप मचा है।

बुलंदशहर, एबीपी गंगा। 3 दिसंबर 2018 को स्याना हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध के साथ हिंसा में मारे गए युवक सुमित के परिजन अभी तक सीएम द्वारा की गई घोषणा और सीबीआई जांच के आदेश न होने से खफा है। मृतक सुमति के पिता अमरजीत सिंह ने आगामी 3 दिसंबर 2019 (स्याना हिंसा के एक साल पूरे होने के दिन) को सुमित की पहली पुण्य तिथि पर धर्म परिवर्तन व आत्महत्या की चेतावनी शासन प्रशासन को दी है।

दरअसल, सुमित की मौत 3 दिसंबर 2018 को स्याना हिंसा में बवाल के दौरान चिंगरावटी गांव में हुई थी। इसी हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को भी दंगाइयों ने मार दिया था। सरकार ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को शहीद का दर्जा भी दिया और आर्थिक सहायता के तौर पर भारी-भरकम राशि भी दी, तभी से ही मृतक सुमित के परिजन सरकार से मांग कर रहे हैं कि सुमित को शहीद का दर्जा दिया जाए और जितनी धनराशि इंस्पेक्टर सुबोध के परिजनों को सरकार ने दी है सुमित के परिजनों को भी आर्थिक सहायता के तौर पर धनराशि दी जाए।

मृतक सुमित के पिता से इस बाबत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी वार्ता की थी और मृतक सुमित की पिता की मानें तो उन्हें आश्वासन दिया गया था कि प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाएगी साथ ही उनको सभी आर्थिक सहायता दी जाएगी लेकिन 10 महीने बाद भी अभी तक कोई आर्थिक सहायता न मिलने पर और न ही मृतक सुमित को शहीद का दर्जा दिए जाने पर उनके परिजनों में रोष है।

मृतक के पिता ने अपनी निजी जमीन पर मृतक सुमित की प्रतिमा को स्थापित कर दिया और उस स्थल को गौ रक्षक वीर शहीद चौधरी सुमित दलाल धाम का नाम दे दिया है। अमरजीत का कहना है कि यदि सरकार ने अपने किए हुए वादों पर अमल नहीं किया तो सुमित की पहली पुण्यतिथि यानि 3 दिसम्बर 2019 और स्याना हिंसा एक वर्ष होने पर धर्म परिवर्तन कर आत्महत्या कर लेंगे। अमरजीत के इस घोषणा से शासन प्रशासन में हड़कंप मचा है।

sumit

वहीं, स्याना SDM सुभाष सिंह इस बाबत कैमरे पर अभी तो कुछ नहीं बोल रहे है लेकिन दबी जुबान से कह रहं हैं कि सभी कुछ शासन स्तर पर होना है। शासन से जो भी घोषणा कि जायेगी तो उस पर अमल किया जायेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget