एक्सप्लोरर

BSP के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन पर पार्टी के नेता ने उठाए सवाल, मुसलमानों को दरकिनार करने की कही बात

बहुजन समाज पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन पर बीएसपी नेता ने सवाल खड़े कर दिए हैं. बीएसपी नेता ने  मुसलमानों को दरकिनार करने की बात कही है.  

BSP Sammelan in Aligarh: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कवायद शुरू कर दी है.  प्रदेश की योगी सरकार में ब्राह्मणों पर अत्याचार के आरोप लगाकर अन्य राजनीतिक दल ब्राह्मणों को साधने में जुट गए हैं. बहुजन समाज पार्टी अब प्रदेश के लगभग हर जिले में अपने राष्ट्रीय महासचिव व ब्राह्मण चेहरा सतीश चंद्र मिश्रा के जरिए ब्राह्मणों में अपनी पैठ बनाने में लगी है और और प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रही है.

पार्षद ने उठाए सवाल 
मंगलवार को अलीगढ़ में भी बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में सम्मेलन को संबोधित किया. बीएसपी के इस प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के होर्डिंग में अलीगढ़ के बीएसपी नेता व मेयर मोहम्मद फुरकान की तस्वीर ना होने पर पार्षद मुशर्रफ ने सवाल उठाए हैं और मुसलमानों को दरकिनार करने की बात कही.  

सर्व समाज को जोड़ने की बात कर रहे हैं
मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा हम भाईचारे की बात कर रहे हैं. सर्व समाज को जोड़ने की बात कर रहे हैं, जिस समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है उसका खुलासा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनका उत्पीड़न नहीं होना चाहिए. ये सबको जोड़ने की बात है तोड़ने की बात नहीं है. तोड़ने का काम भारतीय जनता पार्टी करती है. उन्होंने कहा कि दूसरे सभी सियासी दल घबरा गए हैं, परेशान हो गए हैं. हम लोग सर्व समाज की राजनीति करते हैं, भाईचारा बनाने की राजनीति करते हैं. 

मुस्लिम समाज को दरकिनार करने की चेष्टा
उधर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के होर्डिंग में किसी भी मुस्लिम बीएसपी नेता की तस्वीर ना होने पर पार्षद मुशर्रफ ने सवाल उठाए और पार्टी द्वारा मुसलमानों को दरकिनार करने की बात कही है. मुशर्रफ ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के संदर्भ में विचार गोष्ठी की जा रही है लेकिन बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि मुस्लिम समाज को पार्टी दरकिनार कर रही है. हमारी पार्टी के लोकप्रिय महापौर मोहम्मद फुरकान का फोटो होर्डिंग में नहीं दिया गया. मुस्लिम समाज के किसी भी शख्स का फोटो नहीं दिया गया तो मुस्लिम समाज को दरकिनार करने की चेष्टा की जा रही है, इससे मेरे मन में बहुत पीड़ित है.  

ये भी पढ़ें:  

UP 69000 Teacher Recruitment: इलाहाबाद HC में आज सुनवाई, गलत प्रश्नों पर अभ्यर्थी दाखिल करेंगे हलफनामा

यूपी चुनाव: अबू आजमी का दावा- सपा की आंधी में खरपतवार की तरह उड़ जाएगी ओवैसी की पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
UP: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget