एक्सप्लोरर

पायल देव के साथ बादशाह का नया गाना जारी

रैपर बादशाह अपने हालिया गीत 'गेंदा फूल' के लिए म्यूजीशियन पायल देव को अपनी सह-गायिका के तौर पर पाकर बेहद खुश हैं।

रैपर बादशाह अपने हालिया गीत 'गेंदा फूल' के लिए म्यूजीशियन पायल देव को अपनी सह-गायिका के तौर पर पाकर बेहद खुश हैं। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज भी हैं। बादशाह ने कहा, "मैं बेहद प्रतिभाशाली म्यूजीशियन पायल देव के साथ जुड़कर बेहद खुश हूं। यह उनके साथ काम करने लायक एक उपयुक्त गाना है क्योंकि इसमें किसी ऐसे की जरूरत थी, जो बंगाली में गाना गा सकें। मुझे लगता है कि उनकी आवाज बेहद खूबसूरत है।" जैकलीन भी गाने में बंगाली बाला के अवतार में नजर आ रही हैं। रैपर ने इस बारे में कहा, "मुझे लगता है कि बंगाली और पंजाबी संस्कृति काफी एक जैसी है। दोनों बेहद रंगीन हैं, दोनों को खाना और संगीत पसंद है। दोनों ही क्षेत्रों से बेहद प्रतिभाशाली कलाकार उभर कर सामने आए हैं।" इधर पायल भी बादशाह को अपने परिवार के एक सदस्य की तरह मानती हैं। उन्होंने कहा, "बादशाह जैसे किसी बेहद ही मेहनती शख्स के साथ काम करना हमेशा मजेदार और रोमांचक रहा है। उन्होंने ही मेरे सामने इस गाने की बात रखी।" बादशाह और पायल इससे पहले फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के गाने 'भरे बाजार' के लिए साथ में काम कर चुके हैं। इस गाने में अपनी आवाज देने वालीं और इसकी संगीतकार पायल आगे कहती हैं, "उन्होंने ही मुझे सुझाया था कि मुझे इसके वीडियो में भी दिखना चाहिए। शूटिंग के वक्त मैं काफी घबराई हुई थी, लेकिन उन्होंने मुझे सहज महूसस कराया। शूटिंग के वक्त मैंने और जैकलीन ने कई तरह के विचार साझा किए और हमने कई बातों पर चर्चा भी की। यह मेरे लिए एक गजब का अनुभव रहा है।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
यूपी: मंत्री AK शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
यूपी: मंत्री AK शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
यूपी में विभागीय जांच का बदला स्वरूप, 10 बिंदुओं की चेकलिस्ट जारी
यूपी में विभागीय जांच का बदला स्वरूप, 10 बिंदुओं की चेकलिस्ट जारी
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget