एक्सप्लोरर

Ajay Devgn की इस हिट फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं डायरेक्टर Anees Bazmee

बॉलीवुड में चाहे गाने हों या फिल्में आज कल रीमेक का दौर चल रहा है। हर बड़ा स्टार और डायरेक्टर किसी ना किसी फिल्म के रीमेक की तैयारिया कर रहा है। वही अब इस लिस्ट में अजय देवगन (Ajay Devgn) और डायरेक्टर अनीज बज्मी (Anees Bazmee) का नाम भी शामिल हो गया है।

बॉलीवुड के सिंघम यानि अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तानाजी' (Tanaji) के चलते काफी बिजी हैं। वहीं दूसरी तरफ डायरेक्टर अनीज बज्मी जिन्हें कॉमेडी फिल्मों का किंग माना जाता है, अपनी अपकमिंग फिल्म‘पागलपंती’(Pagalpanti) के प्रमोशन में बिजी हैं। पागलपंती के बाद अनीज कार्तिक आर्यन के साथ अपनी मचअवेटिड फिल्म ‘भूल भुलैया 2’(Bhool Bhulaiya) की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। लेकिन इन दोनों फिल्मों के अलावा अनीज अब एक थ्रिलर फिल्म बनाने की तैयारी भी कर रहे हैं। जी हां अनीज, अजय देवगन की साल 2002 में आई फिल्म ‘दीवानगी’ (Deewangee) का रीमेक बनाने की तैयारियां कर रहे हैं।

 urmila

यह भी पढ़ेंः

Akshay Kumar और Nupur Sanon का गाना 'Filhal' बना यूट्यूब पर सबसे तेजी से 100 मिलियन व्यूज पाने वाला वीडियो

आपको बता दे कि डायरेक्टर और राइटर अनीस बज्मी पिछले काफी टाइम से ‘दीवानगी’ का रीमेक बनाने की सोच रहे थे और फैंस भी इस थ्रिलर फिल्म देखने का इंतजार कर रहे थे। वहीं अब लगता है कि, फैंस और अनीज दोनों का ही ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला है क्योंकि अब अनीज ने इसके रीमेक की अनाउंसमेंट कर दी है। 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय खन्ना और उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में दिखाई दिए थे। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं ये डायरेक्टर अनीस की पहली सस्पेंस थ्रिलर फिल्म भी थी। इलीस फिल्म में अजय देवगन ने पहली बार एक नकारात्मक भूमिका निभाई थी।

ajay

आपको बता दे कि खुद अजय देवगन भी इस फिल्म के रीमेक के लिए काफी एक्साइटेज हैं। ‘दीवानगी’ में अजय ने नेगेटिव किरदार निभाया था और उनके किरदार ने हर जगह वाहवाही लूटी थी। खबरों की माने तो इस बार भी फिल्म में अजय देवगन ही नेगेटिव किरदार में दिखाई देंगे, लेकिन उनका किरदार पहली फिल्म से ज्याद खतरनाक दिखाया जाएगा।

Ajay Devgn की इस हिट फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं डायरेक्टर Anees Bazmee

यह भी पढ़ेंः

आख़िर क्यूँ Viral हो रही है Isha Ambani की हीरों से जड़ी बेल्ट पहने हुई तस्वीर

अब देखने वाली बात ये होगी कि जब इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का रीमेक बनेगा तब इस फिल्म को दर्शक कितना प्यार देंगे और अजय के अलावा इस फिल्म में कौन- कौन स्टार दिखाई देगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget