निर्देशक नितिन कक्कड़ की अगली फिल्म में दिख सकते है सैफ अली खान-तब्बू
फिल्म जवानी जानेमन में तब्बू एक नए अवतार में कैमियो करने जा रही है, जबकि सैफ अली खान एक पिता की भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी।

निर्देशक नितिन कक्कड़ का कहना है कि वह सैफ अली खान और तब्बू को अपनी अगली आने वाली निर्देशन फिल्म जवानी जानेमन में एक नए अवतार में दिख सकते है। तब्बू ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो काला कुर्ता और ब्लू जींस पहने हुए दिख रही हैं। साथ ही तब्बू ने फोटो को शेयर करते हुए फिल्म 'जवानी जानेमन' की शूटिंग के बारे में बताया है।
आपको बता दे, तब्बू ने जो फोटो को शेयर किया है वो लंदन के एक रेलवे स्टेशन का है, जहां फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फोटो को फिल्म का फर्स्ट लुक भी कहा जा रहा है और तब्बू ने भी केप्शन में फर्स्ट लुक हेशटैग लिखा है।

साल 1999 में आई फिल्म हम साथ साथ है में सैफ अली खान और तब्बू एक साथ सिक्र्न तो शेयर करते हुए दिखाई दिए थे। जिसमें तब्बू सैफ अली खान के बड़े भाई की बीबी होती है यानि की तब्बू सैफ अली खान की भाभी होती है। करीब 20 साल बाद सैफ और तब्बू एक साथ दिखाई देंगे। जिसमें सैफ अली खान 40 साल के उम्र के आदमी के रोल में दिखाई देंगे। वहीं इस फिल्म से पूजा बेदी की बेटी आलिया भी डेब्यू करती दिखाई दे सकती हैं।

सैफ अली खान कभी भी इस अवतार में पहले कभी नहीं दिखाई दिए और तब्बू भी एक अलग तरह के किरदार में नजर आएंगी। निर्देशक नितिन कक्कड़ ने बताया की वो दोनों एक अद्भुत कलाकार हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात है। यह मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा है। मेरे लिए एक अभिनेता की उम्र मायने नहीं रखती, हम तो कहानी की डिमांड को पूरा करते है और स्टोरी के अनुसार लुक को डिजाइन करते हैं।

सैफ के साथ काम करने पर कक्कड़ ने कहा, ये एक मजेदार, सोलफुल फिल्म है। सैफ एक मजाकिया, बुद्धिमान एक्टर हैं और वो बहुत समझदार भी है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि हमारा साथ एक ऐसी फिल्म के साथ शानदार एंट्री हो जो अभी तक नहीं हुई है। फिल्म का निर्माण सैफ अली खान के बैनर तले ब्लैक नाइट फिल्म्स में किया जा रहा है। फिल्म जवानी जानेमन को डायरेक्ट कर रहे हैं नितिन कक्कड़। ये फिल्म इसी साल 29 नवंबर को रिलीज होगी।
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























