एक्सप्लोरर

पेड़ से लटके मिले दो लड़कियों के शव, जांच में जुटी पुलिस

चित्रकूट के मऊ तहसील में दो लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। दो लड़कियों की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

चित्रकूट, एबीपी गंगा। प्रदेश के चित्रकूट जिले से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक खेत में दो लड़कियों की लाश पेड़ से लटकी मिली है। रोंगटे खड़े करने वाली ये घटना मऊ तहसील की है। शव मिलने के बाद गांववालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि ये खुदकुशी है या हत्या। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां बुधवार सुबह घर से निकली थीं। शाम तक जब वे नहीं लौटीं तो घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की, जिसके बाद उनका शव पेड़ से लटकते मिला। दोनों लड़कियां नाबालिग बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। चित्रकूट एसएसपी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और साफ हो पाएगी।

सविता की शादी की बात चल रही थी

कटैया खादर निवासी गिरधारी लाल निषाद की 17 वर्षीय पुत्री सविता और ननकउना की 19 वर्षीय बेटी शिव देवी गहरी सहेली थीं। सविता की शादी की बात चल रही थी। परिजनों का कहना है कि बुधवार दोपहर दोनों अपने-अपने घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थीं। शाम तीन बजे तक वापस नहीं आईं तो खोजबीन शुरू की गई। गांव से तकरीबन एक किमी दूर आम के बाग में दोनों के शव पेड़ की डाल पर दोनों के शव आमने सामने लटके दिखे। गांववालों की भीड़ जुट गई। सीओ इश्तियाक अहमद और एसपी मनोज कुमार झा घटनास्थल पर पहुंच गए। देर शाम करीब सात बजे दोनों के शव नीचे उतारे गए। कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन उनमें कुछ नहीं मिला।

दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी

गांववालों के मुताबिक दोनों एक दूसरे के बेहद करीब थीं। कहीं भी जाती हमेशा साथ-साथ आती जाती थीं, उन दोनों के बीच अलग ही रिश्ता था। सविता की शादी को लेकर भी बात चल रही थी। एसपी मनोज कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब थीं। दोनों के एक तरह के लॉकेट पहनने, साथ-साथ आने-जाने, एक कमरे में घंटों बंद रहने जैसी बातें सामने आई हैं। पुलिस सारी बातों के ध्यान में रखते हुए हर पहलू पर जांच कर रही है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या अग्निकांड पर अयोजकों का गैर-जिम्मेदाराना बयान, बोले- 'भगवान ने अग्नि रूप...'
अयोध्या अग्निकांड पर अयोजकों का गैर-जिम्मेदाराना बयान, बोले- 'भगवान ने अग्नि रूप...'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, ब्राह्मण समाज से की ये अपील
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, ब्राह्मण समाज से की ये अपील
Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
देहरादून में बड़े म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा गिरोह पकड़ा
देहरादून में बड़े म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़, करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा गिरोह पकड़ा

वीडियोज

Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?
शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे PAK के डिप्टी PM इशाक डार, स्टेज पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे इशाक डार, मंच पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत, वीडियो वायरल
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत
Middle East CBSE Board Result 2026: हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
Embed widget