एक्सप्लोरर

चाल, चरित्र चेहरे पर दागी नहीं बर्दाश्त, पंचायत चुनाव में बगावत और भितरघात करने वालों पर बीजेपी करेगी कार्रवाई

यूपी पंचायत चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद बागियों पर कार्रवाई करने के मूड में बीजेपी नजर आ रही है. इस संबंध में संगठन मंत्री ने बैठक ली है.

कानपुर: बीजेपी ने पंचायत चुनाव में खराब प्रदर्शन पर अब कार्रवाई का मूड बना लिया है. इन चुनाव में खराब प्रदर्शन की गाज पार्टी के कई पदाधिकारियों पर गिरना तय माना जा रहा है. पार्टी दागियों को पदों से हटा सकती है. आने वाले विधानसभा चुनाव में पंचायत चुनाव जैसे परिणाम न आये इसके लिए पार्टी नये चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी देने की रणनीति पर काम करेगी. जल्द ही कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में कई लोग पद मुक्त किए जाएंगे जबकि कई को नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. दागियों से गंदी होती भाजपा को साफ किया जायेगा. इसके लिये पहले चरण में सभी को चिन्हित कर हटाया जायेगा. 

पार्टी में अपराधी किस्म के लोग कैसे पद पा रहे हैं, इस पर संगठन मंत्री सुनील बंसल ने रिपोर्ट भी तलब की है. भाजपा जिला मंत्री की जन्मदिन पार्टी में पुलिस से मारपीट कर हिस्ट्रीशीटर भागने के मामले को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बहुत गम्भीरता से लिया है. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस मामले पर किसी भी तरह से समझौता करने के मूड में नहीं दिख रहा है. इस संदर्भ में संगठन की रविवार को हुई बैठक में साफ कर दिया गया है कि पार्टी अपनी छवि के साथ खिलवाड़ नहीं करेगी.

योगी सरकार की उपलब्धि जनता तक पहुंचाएं

सुनील बंसल ने कहा कि, संगठन ने तय किया है कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य एवं पार्टी के पदाधिकारी एक एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेंगे. हर जिले में पोस्ट कोविड सेन्टर बनाया जायेगा. इसके लिए पार्टी डॉक्टर्स की टीम बनाएगी. ऑनलाइन सलाह के साथ पोस्ट कोविड सेन्टर बनाकर डॉक्टरों के द्वारा मदद कराई जाएगी. आने वाले वक़्त में वैक्सीनेशन के लिए पार्टी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर टीकाकरण करांने में मदद करेगी. प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार तेज किया जायेगा. कई सत्रों की बैठक कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी और 17 जिला इकाइयों के जिलाध्यक्षों ने कैंट में हुई बैठक में भाग लिया. क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमे प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल एवं प्रदेश की महामंत्री व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रभारी प्रियंका सिंह रावत ने मुख्य रूप से भाग लिया.

ये भी पढ़ें.

Assembly Election 2022: यूपी समेत 5 राज्यों में चुनावों के लिए BJP ने कसी कमर, महासचिवों की बैठक में हुए ये फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget