एक्सप्लोरर

UP Politics: आकाश आनंद को उत्तराधिकारी बनाने पर BJP का पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'मुगलिया सल्तनत की जैसा फैसला'

UP News: बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है. जिस पर सपा और बीजेपी ने एक साथ बसपा को निशाने पर लिया है. सपा ने इसे परिवारवाद की पराकाष्ठा बताया है.

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ सदस्यों संग बैठक के दौरान अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है. एक ओर जहां आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इसे बसपा प्रमुख मायावती का बेहद अहम फैसला माना जा रहा है. वहीं सियासी गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. बीजेपी से लेकर समाजवादी पार्टी ने मायावती के इस फैसले पर उन्हें निशाने पर लेती नजर आ रही है.

बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है. इस घोषणा के बाद एक तरफ जहां बसपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी देखी जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने मायावती के इस फ़ैसले पर तंज कसा है. बीजेपी ने इसे जहां मुगलिया सल्तनत की जैसा फैसला बताया है, तो वहीं सपा ने इसको परिवारवाद की पराकाष्ठा तक बता दिया है.

समाप्ति की ओर चल रही बसपा
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ ने मायावती के इस फैसले को लेकर कहा कि मायावती के इस फ़ैसले के बाद पार्टी में खुशी की लहर है. वहीं BJP प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि यह कदम बसपा की समाप्ति की तरफ है. उन्होंने कहा कि 'उत्तराधिकारी परिवार में होता है, राजनीतिक दल में नहीं होता है. राजनीतिक दल जनता से बनते हैं, कार्यकर्ताओं से बनते हैं. पार्टी का अध्यक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुना जाता है. किसी उत्तराधिकार से नहीं, यह राजवंशों में होता था. मुगलिया सल्तनत में होता था.

परिवारवाद में डूब गई बसपा
BJP प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने आगे कहा कि बहुजन समाज पार्टी जो मान्यवर कांशीराम ने एक मिशन के रूप में शुरू की थी. वो कमीशन में बदली और अब पूरी तरह से परिवारवाद में डूब गई और यहीं कारण भी है कि बहुजन समाज पार्टी की हालत लगातार खस्ता हुई है. पार्टी के संस्थापक सदस्य एक-एक करके पार्टी को छोड़कर चले गए और आज बहुजन समाज पार्टी ने जिस तरह से उत्तराधिकारी घोषित किया है, स्पष्ट है कि बसपा अब पूरी तरह से समाप्त होने वाली है.'

परिवारवाद की पराकाष्ठा

वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'मायावती का जो परिवारवाद है, जो परिवारवाद की पराकाष्ठा है, जो केवल जो उनका मैं है, आज जो वह छुपा कर रखी थी, वह जनता के सामने और उनकी पार्टी के सामने स्पष्ट हो गया है. उन्होंने उम्मीदवार घोषित किया है. यह कोई राजशाही नहीं है. लोकतंत्र में पार्टी के नेता चुनाव से चुने जाते हैं, लेकिन मायावती को लोकतंत्र से कोई मतलब नहीं है.

यह भी पढ़ेंः 
UP News: योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के काफिले से टकराई कार, गाड़ी के उड़े परखच्चे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget