एक्सप्लोरर

BJP MP on Lakhimpur incident: बीजेपी सांसद का विवादित बयान, लखीमपुर प्रकरण में किसानों को बताया आतंकवादी

Agra News: लखीमपुर प्रकरण को लेकर बीजेपी नेताओं की बयानबाजी पार्टी के लिए मुसीबतें खड़ी कर रही है. इस बीच बीजेपी सांसद ने इस मामले पर आपत्ति जनक बयान दिया है.

BJP MP objectionable statement on Lakhimpur incident: बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे ने फिर विवादित बयान दिया है. उनके मुताबिक लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को प्रदर्शन करने पहुंचे लोग किसान नहीं बल्कि आतंकवादी थे. हरद्वार दुबे ने एबीपी गंगा के कैमरे पर सवाल खड़े किए और कहा कि आखिर क्या वजह थी कि वहां मौजूद लोग सरदार ही थे और अन्य जातियों के लोग इस आंदोलन में क्यों नजर नहीं आए? लखीमपुर में केवल सरदार ही किसान नहीं है, बल्कि अन्य लोग भी खेती का काम करते हैं. हरद्वार दुबे ने आगे कहा कि, यह सब आतंकवादी थे, क्योंकि मुझे जानकारी है कि भिंडरावाले का आंदोलन भी वहीं से शुरू हुआ था. उन्होंने सवाल खड़े किए कि भीड़ में किसानों के भेष में आतंकवादी मिले हुए थे और आखिर ऐसी क्या वजह थी कि पड़ोसी जिलों से केवल सरदार ही आए.

एनएसए के तहत होगी कार्रवाई

एबीपी गंगा संवाददाता ने जब उनसे पूछा कि, यह किसान नहीं आतंकवादी हैं तो क्या एनएसए के तहत कार्रवाई होगी तो सांसद हरद्वार दुबे ने स्पष्ट कहा कि मौका आने पर इनके खिलाफ एनएसए भी लगेगा.

कुल मिलाकर एक बार फिर से सांसद हरद्वार दुबे ने बीजेपी को संकट में डाल दिया है. इससे पहले वह लखनऊ में राज्यसभा सांसद के तौर पर नामांकन के वक्त ब्राह्मण समुदाय के दूसरे दलों में जाने के सवाल पर विवादित बयान दे चुके हैं.

कौन है भिंडरावाले जिनका जिक्र कर रहे हैं सांसद दुबे

हरद्वार दुबे जिस भिंडरावाले का जिक्र कर किसानों को आतंकवादी बता रहे हैं. दरअसल, उस भिंडरावाले का पूरा नाम जरनैल सिंह भिंडरावाले था और 70 के दशक में पंजाब में जब अलगाववाद की आग फैल रही थी उस समय अमृतसर के शौक मेहता इलाके में एक बच्चा सिख धर्म की पढ़ाई करने पहुंचा और सिख धर्म के प्रति समर्पण और कट्टर वादी विचारों की वजह से धीरे धीरे उसने सिख समुदाय में अपनी पहचान बना ली. बाद में जरनैल सिंह भिंडरावाले के अलग सिख राज्य बनाने की मांग जोर पकड़ी और पंजाब हिंसा की आग में जलने लगा. बाद में 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के जरिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पनाह लिए भिंडरावाले और उसके साथियों का सफाया किया.

ये भी पढ़ें.

History of Ramlila: रामलीला के मंचन का इतिहास क्या है, आखिर कब इसकी शुरुआत हुई, पढ़ें विशेष रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर को घेरा, बोले- 'चुनाव में...'
लखनऊ: सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर को घेरा, बोले- 'चुनाव में...'
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को नहीं भूले PM मोदी! सम्मान पाकर भावुक हुईं पत्नी
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को नहीं भूले PM मोदी! सम्मान पाकर भावुक हुईं पत्नी
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
यूपी राज्यसभा चुनाव: 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, नतीजे की तस्वीर साफ
यूपी राज्यसभा चुनाव: 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, नतीजे की तस्वीर साफ

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget