एक्सप्लोरर

Indo-China Border Clash: बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी के चीन वाले बयान पर किया पलटवार, बिलावल भुट्टो को भी दिया करारा जवाब

Gonda News: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भारत-चीन के सैनिकों में झड़प पर कहा कि कांग्रेस सरकार में चीन ने सबसे ज्यादा भूखंड पर कब्जा किया. आज भारत सशक्त है, कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता.

Brij Bhushan Sharan Singh: कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा पीएम मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर पलटवार किया है. बीजेपी सांसद ने कहा कि बिलावल भुट्टों को कद देखकर बात करनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने चीन पर भारत की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया. बृजभूषण शरण ने कहा कि भारत की तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता.
 
बृजभूषण शरण सिंह ने पीएम मोदी पर बिलावल भुट्टों की टिप्पणी पर निशाना साधा और कहा कि उनकी ये हरकत बहुत बचकानी है. उन्हें कद देखकर कोई बात बोलनी चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं दुनिया के नेता हैं और उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर अन्य देश चलने की कोशिश कर रहे हैं.
 
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार
बीजेपी सांसद ने चीन को लेकर राहुल गांधी के बयान की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि जहां तक भारत और चीन के सैनिकों में झड़प की बात है तो यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेस सरकार में चीन ने सबसे ज्यादा भूखंड पर कब्जा किया. भारत का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में चला गया. राहुल गांधी के दादा या नाना ने नारा दिया था कि 'भारत चीनी भाई-भाई' लेकिन चीन ने भारत की भूखंड पर कब्जा किया. आज भारत सशक्त है, भारत देश पर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता. प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे अधिक काम रक्षा के क्षेत्र में किया है. उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने चीनी सैनिकों को मुक्के से मारकर भगा दिया था क्योंकि वहां पर हथियार का प्रयोग नहीं किया जा सकता था.

'गलवान में जो हुआ उसे दुनिया ने देखा'
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि गलवान घाटी में हमारे सैनिकों ने जो काम किया उसे पूरी दुनिया ने देखा है. सैनिकों ने चीनी फौजियों को मुक्के मार कर भगा दिया था. हमारी सरकार ने सबसे अधिक काम सैनिकों और रक्षा के क्षेत्र में किया है. हमारे पास अत्याधुनिक जहाज और हथियार हैं. भारत की जमीन को कोई कब्जा कर सके, आंख उठाकर देख सके वो दिन अब लद गए. अब देश के सैनिक पर देश के मुद्दे पर कोई सवाल उठाता है तो ये जनता भी देखती है और जनता को अच्छा नहीं लगता. देश के हर मुद्दे पर लोगों को नहीं भूलना चाहिए उनके सलाहकार गलत हैं.
 

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget