एक्सप्लोरर

Bareilly News: रामायण कॉन्क्लेव कार्यक्रम में खाली रही कुर्सियां, अधिकारियों पर भड़के बीजेपी विधायक

Bareilly Ramayan Conclave: बरेली में आयोजित जन जन के राम कार्यक्रम में बीजेपी विधायक अफसरों पर नारज हुए. उन्होंने कहा कि, ये सांस्कृतिक दिवालियापन है.

Bareilly Conclave News: योगी सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बरेली के आईएमए हॉल में जन जन के राम "रामायण कॉन्क्लेव" कार्यक्रम का आयोजन किया. लेकिन राम के नाम पर हो रहे इस कार्यक्रम में अधिकारियों की उदासीनता के चलते श्रोता नहीं पहुंचे. पूरा आईएमए हॉल खाली रहा. खाली कुर्सियां देख भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई, उन्होंने कहा कि ये हमारे सांस्कृतिक दिवालियापन का प्रतीक है.

अधिकारियों पर नाराज हुए विधायक 

जिला प्रशासन ने जन जन के राम "रामायण कॉन्क्लेब" कार्यक्रम का आयोजन किया. इतने बड़े हॉल में जब विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल को राम के ऊपर बोलने को मंच पर बुलाया गया तो मंच पर आते ही उन्होंने अधिकारियो पर नाराजगी जताई. एमजेपी रुहेलखंड के प्रोफेसर और फरीदपुर विधानसभा से विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल ने मंच से जब बोलना शुरू किया तो उन्होंने कहा कि मैं बहुत उत्साह से यहां आया था लेकिन यहां आकर जो मैंने देखा उससे मुझे बहुत दुख हुआ, क्योंकि राम के नाम पर कार्यक्रम है, रामायण के नाम पर कार्यक्रम है तो उत्साह बनता था, लेकिन मैं बहुत खेद के साथ कहना चाहूंगा जो हमारे अधिकारीगण है पता नहीं इतने अयोजन कराते हैं ये कैसे चूक होती है. यहां विश्वविद्यालय है, कॉलेज है कोई जरूरी नहीं था कि इतना भव्य हॉल हो. बरेली कालेज में भी अगर आप कार्यक्रम रखते तो आपको वहां पर डेढ़ दो सौ लोग मिलते. ऐसा भविष्य में न हो, ये हमारे सांस्कृतिक दिवालिया पन का प्रतीक है और मुझे बहुत अफसोस होता है कि अगर इसी तरह हम करते रहे तो हम कहा खड़े होंगे. हम और भी बाते इस संबंध में बोल सकते हैं, कडुवाहट मेरे मन में बहुत ज्यादा है.

रस्मअदायगी भर रह गया कार्यक्रम

दरअसल, कार्यक्रम का आयोजन तो किया गया लेकिन अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को सिर्फ रस्म अदायगी की तरह खानापूर्ति की. अधिकारियों ने कार्यक्रम का कोई प्रचार प्रसार नहीं किया, जिस वजह से लोगों को इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं मिल सकी.

कार्यक्रम में केवल पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी के अलावा पर्यटन विभाग और संस्कृति विभाग के अधिकारी पहुंचे. वहीं, कार्यक्रम के संचालन के लिए भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, भाजपा विधायक डॉ डीसी वर्मा और तुलसी स्थल के महंत कमल नायनदास जी पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें.

Deputy Speaker नितिन अग्रवाल का अखिलेश पर हमला, कहा- जमीनी हकीकत से दूर हैं अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget