एक्सप्लोरर

BJP से बर्खास्त 'चैंपियन', शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त; CISF सुरक्षा भी होगी वापस

उत्तराखंड के विवादित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का तमंचे पर डिस्को वाला वीडियो वायरल होने के बाद उनके परिवार के सभी शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने की तैयारी है। बीजेपी पहले ही उन्हें स्थाई निलंबित कर चुकी है। अब एक हफ्ते के भीतर चैंपियन को दी गई सीआईएसएफ की सुरक्षा भी हट सकती है।

देहरादून, एबीपी गंगा। उत्तराखंड के विवादित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर एक और गाज गिरी है। बीजेपी के निलंबित विधायक चैंपियन के सभी शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। इतना ही नहीं उनकी सुरक्षा की वापस होगी। इसको लेकर हरिद्वार पुलिस ने लाइसेंस रद्द करने की रिपोर्ट हरिद्वार डीएम को भेजी है। जिसके तहत चैंपियन और उनके परिवार के सदस्यों के नाम से जारी सभी शस्त्र लाइसेंस निरस्त होंगे।

चैंपियन के परिवार में 9 शस्त्र लाइसेंस

बता दें कि विधायक चैंपियन के परिवार में 9 शस्त्र लाइसेंस हैं। जिसमें चैंपियन के नाम तीन, उनकी पत्नी और बेटे के नाम 3-3 लाइसेंस हैं। दरअसल, 10 जुलाई को विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का हथियारों के साथ शराब के नशे में धुत डांस करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआथा। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने हरिद्वार पुलिस को लाइसेंस रद्द करने के निर्देश जारी किए थे। इस बीच ये भी बात सामने आई है कि एक हफ्ते के भीतर चैंपियन को दी गई सीआईएसएफ की सुरक्षा भी हट सकती है।

BJP से बर्खास्त 'चैंपियन', शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त; CISF सुरक्षा भी होगी वापस

बीजेपी ने भी चैंपियन को किया स्थाई निलंबित

गौरतलब है कि तमंचे पर डिस्को वाला वीडियो वायरस होने के बाद बीजेपी ने भी अपने विवादित विधायक पर सख्त कार्रवाई करते हुए चैंपियन को पार्टी से स्थाई निलंबित कर दिया है। इससे पहले पार्टी ने उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित किया था।

BJP से बर्खास्त 'चैंपियन', शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त; CISF सुरक्षा भी होगी वापस

चैंपियन बीजेपी से बर्खास्त इस बीच नोटिस का समय पूरा होने से पहले ही देर रात्रि में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने विवादित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को बर्खास्त कर दिया गया है। प्रदेश नेतृत्व की सिफारिश पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुहर लगाई है। बता दें कि चैंपियन हरिद्वार की खानपुर सीट से विधायक हैं।

तमंचे पर डिस्को वाले वीडियो के बाद हुई कार्रवाई 

बता दें कि चैंपियन का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याद जाजू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित व सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता, पार्टी के पदाधिकारी और पार्टी के जनप्रतिनिधि इनका व्यवहार समाज में कैसा हो, इसके लिए पार्टी की अपनी एक आचार संहिता है। किसी भी जनप्रतिनिथि का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। इसको लेकर पार्टी हाईकमान को उनके स्थाई निलंबन को लेकर प्रस्ताव भी भेजा था, जिसपर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुहर लगा दी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड
IPS खंडूरी समेत 2 पुलिस अधिकारियों की बढ़ीं मुश्किलें! इस वजह से हुई एक्शन की सिफारिश
IPS खंडूरी समेत 2 पुलिस अधिकारियों की बढ़ीं मुश्किलें! इस वजह से हुई एक्शन की सिफारिश
अखिलेश यादव ने मुंबई में एक्टर सलमान खान से की मुलाकात, पिता सलीम खान का पूछा हाल
अखिलेश यादव ने मुंबई में एक्टर सलमान खान से की मुलाकात, पिता सलीम खान का पूछा हाल
Sambhal News: स्कूटी और बाइक में जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत, 2 लोग घायल
संभल में स्कूटी और बाइक में जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत, 2 लोग घायल

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
ट्रंप के इशारों पर नाचेगा चीन! कह दी बड़ी बात, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर कब्जे की धमकी, अब कुछ होगा बड़ा?
ट्रंप के इशारों पर नाचेगा चीन! कह दी बड़ी बात, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर कब्जे की धमकी, अब कुछ होगा बड़ा?
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget