एक्सप्लोरर

उपचुनाव से पहले मायावती ने फूंक दी बसपा में नई जान, BJP, सपा को परेशान कर देगी ये तस्वीर!

उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती की नई रणनीति ने बीजेपी और समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

Bharat Band News: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में आज भारत बंद बुलाया गया है. जिसका देश के कई राज्यों व्यापक असर देखने को मिल रही है. ये बंद विभिन्न दलित संगठनों द्वारा बुलाया गया है. तमाम विपक्षी दलों ने इसका समर्थन किया है. वहीं बहुजन समाज पार्टी भी इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर दिखाई दे रही है. यह तस्वीरें उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की मुश्किल बढ़ा सकती है.

बसपा सुप्रीमो मायावती शुरू से ही इस मुद्दे के खिलाफ मुखर होकर बोल रहीं हैं. यहीं नहीं पार्टी दशकों बाद भारत बंद के समर्थन में सड़कों पर दिखाई दे रही है. वो भी तब जबकि बसपा का यूपी में एक भी सांसद नहीं हैं और सिर्फ एक विधायक है. बसपा के समर्थन के बाद यूपी में भारत बंद में नई जान आ गई है. बड़ी संख्या एससी एसटी समाज के लोग इसके समर्थन में सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं.

 

इलाहाबाद में बसपा कार्यकर्ता
इलाहाबाद में बसपा कार्यकर्ता

बसपा के समर्थन ने भारत बंद में आई जान 
बहुजन समाज पार्टी ने भारत बंद को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है. बसपा के समर्थन के बाद प्रदेश में बड़े स्तर पर इसका असर देखने को मिल रहा है. लोगों ने सड़कों पर निकलकर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का विरोध किया. आगरा, हाथरस लोगों की भीड़ सड़कों पर दिखाई. कई जगहों यातायात प्रभावित हुआ और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई है. 

 

आगरा में बसपा कार्यकर्ता
आगरा में बसपा कार्यकर्ता

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भारत बंद का समर्थन करते हुए कहा भाजपा व कांग्रेस के आरक्षण विरोधी षडयंत्र कर इसे खत्म करना चाहती है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा क्रीमी लेयर को लेकर दिए गए फैसले को लेकर समाज में विरोध है. उन्होंने लोगों से इस फ़ैसले के विरोध में शांति पूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की और कहा कि आरक्षण के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Mathura: जन्माष्टमी को लेकर बांके बिहारी मंदिर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, इन्हें न लाएं साथ

आकाश आनंद ने की अपील
मायावती के भतीजे और पार्टी के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने भी भारत बंद को समर्थन देते हुए कहा कि अपने बच्चों को बताए कि किस तरह बाबा साहेब, मान्यवर कांशीराम साहेब और बहन कु. मायावती ने आपको कितनी बड़ी वैचारिक और राजनैतिक ताकत दी है. जिसके बूते आज आप अपने अधिकारों और आज़ादी की रक्षा के लिए लड़ सकते हैं. 

बसपा के भारत बंद में शामिल होने के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर से नई जान दिखाई दे रही है. प्रदेश में सियासी तौर पर बेहद कमजोर हो चुकी बसपा ने साबित कर दिया है कि भले ही यूपी में बसपा का सिर्फ एक विधायक है लेकिन पार्टी का जनाधार कम नहीं है. बसपा के वोटर्स आज भी उसके साथ जुड़े हुए हैं. जबकि लोकसभा चुनाव में बड़े स्तर पर दलित वोटर्स इंडिया गठबंधन के खड़े हो गए थे लेकिन अब जिस तरह से मायावती एक्टिव नजर आ रही है. उसके बाद माना जा रहा है कि बसपा एक बार फिर से अपने वोटरों में पैठ बनाते दिख रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'
'अगर खुद को यदुवंशी मानते हैं तो मथुरा के विकास के...', साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर हमला
'अगर खुद को यदुवंशी मानते हैं तो मथुरा के विकास के...', साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर हमला
कानपुर के सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का बर्थडे मनाने पर बवाल, हेडमास्टर सस्पेंड
कानपुर के सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का बर्थडे मनाने पर बवाल, हेडमास्टर सस्पेंड

वीडियोज

Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget