एक्सप्लोरर

UP: माननीयों का इंतजार, कब होगा पुल उद्धार? बदहाली के आंसू बहा रहा दो जिलों को जोड़ने वाला बस्ती का पुल

UP News: बस्ती और संतकबीरनगर को जोड़ने वाला पुल कुवानों नदी पर बनाकर छोड़ दिया गया. 15 साल बीत के बाद भी आज तक इस पुल का उद्घाटन नहीं हो सका है.

Basti News: यूपी के बस्ती में करोड़ों की लागत से बना एक पुल आज चर्चा का विषय बना हुआ है, वो इसलिए कि इस पुल का निर्माण करीब 15 साल पहले बसपा सरकार में सरयू नहर विभाग की तरफ से कुवानों नदी पर बनाकर छोड़ दिया गया. दो जिले को जोड़ने के लिए पुल जो महज शो पीस बनकर रह गया है. इस पुल पर आप न चढ़ सकते है और चढ़ गए तो उतर नही सकते. इंसान तो दूर जानवर की भी पुल की तरफ जाने से कतराते हैं.

आपको बता दें कि इस पुल को तो बनाया इसलिए गया था कि बस्ती और संतकबीरनगर जिले के नागरिकों को आने जाने में असुविधा न हो, लेकिन 15 साल बीत के बाद भी आज तक इस पुल का उद्घाटन नहीं हो सका और ना ही इस पुल से कोई इंसान गुज़रता है और ना ही इस पुल का प्रयोग आम लोग करते है क्यू कि इस ब्रिज पर चढ़ने के लिए अप्रोच मार्ग ही नही बनाया गया है. ऐसे में करोड़ो की लागत से बना यह पुल पूरी तरह से निस्प्रयोज्य हो चुका है और सरकारी सिस्टम को चिढ़ाते हुए शांत स्वभाव में खड़ा होकर किसी भागीरथ का इंतजार कर रहा है.

15 साल से उद्घाटन का इंतजार
जानकारी के मुताबिक बस्ती मंडल के बूधाकला गांव के पास संतकबीर नगर और बस्ती जिले को जोड़ने के लिए सीमा पर करीब 15 साल पहले बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और वर्तमान में बस्ती लोकसभा सीट से सपा सांसद रामप्रसाद चौधरी के प्रयास से सरयू नहर विभाग के द्वारा करोड़ों की लागत से इस पुल को बनाया गया था, लेकिन 15 साल बीत जाने के बाद भी आज तक इस ब्रिज का उद्घाटन तक नहीं हो पाया और ना ही इस पुल से कोई गाड़ी ही गुजरती है, कारण है कि पुल का एप्रोच मार्ग नही बनाया गया और पुल के दोनों तरफ बड़ी- बड़ी झाड़ियां उग आईं है, और अब तो वहां पर नगर पंचायत के द्वारा लेकर फेंका जा रहा है, जिस वजह से इंसान यहां जाना पसंद ही नही करते.

वहीं इस विषय पर समाजवादी पार्टी सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि हमारा काम पुल के निर्माण के लिए शासन से प्रयास करके लाना था, पुल क्यू नही बना और उद्घाटन क्यू आज तक नही हो सका इस बात की जानकारी उनके पास नही है, ये आप संबंधित विभाग से पूछिए, सांसद ने इस पुल से अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा अब हम कुछ नही कर सकते. जिसने पुल बनवाया था वो उनके बहुत खास थे जिनका देहांत हो चुका है. पुल की उपयोगिता के सवाल पर कहा लोग अब अपनी सुविधा के अनुसार बगल में बने दूसरे पुल आते जाते है.

क्या बोले मंडल आयुक्त? 
वही जब हमने बस्ती मंडल के आयुक्त अखिलेश सिंह से बात की तो उन्हों ने खलीलाबाद तहसील के एसडीएम शैलेश दुबे से बात कर पूरी जानकारी हासिल की, जिसके बाद पता चला कि वर्ष 2009 में तत्कालीन मंत्री राम प्रसाद चौधरी के द्वारा पूर्वांचल विकास निधि से प्रयास करके इस पुल को लाए, इसके बाद सिंचाई विभाग ने को पुल बनाने का जिम्मा मिला, मगर पुल का निर्माण अधूरा छोड़ कर पूरा भुगतान ले लिया गया. अब फिर से पीडब्ल्यूडी विभाग इस पुल को चालू हालत में करने के लिए एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज रहा है और जल्द ही अब यह पुल चालू कर दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget