एक्सप्लोरर

UP News: बस्ती में 112 सालों से बिना मान्यता के चल रहा मदरसा, सर्वे के बाद अब कब तक होगी कार्रवाई?

Basti Madrasa News: बस्ती के रुधौली में स्थित मदरसा अरबिया की स्थापना सन 1912 में हुई थी. वर्तमान में इसका संचालन गांव की कमेटी कर रही है. यह निजी भूमि पर बना है. 92 बच्चे इसमें तालीम ले रहे हैं.

UP Madrasa News: उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti) में एक ऐसे मदरसे का खुलासा हुआ है, जो 112 साल पुराना है और आज तक इसकी मान्यता नहीं हुई है. इस मदरसे में बाहर से फंडिंग होती है और फिर इसका संचालन होता है. सुनकर हैरानी होगी कि जिले में बिना मान्यता मदरसों की संख्या मान्यता प्राप्त मदरसों से तीन गुना अधिक है. जिले में मान्यता प्राप्त मदरसों की संख्या 122 है तो गैर मान्यता की संख्या 386 है. इनमें एक मदरसा तो पिछले 112 सालों से निरंतर बिना मान्यता के संचालित हो रहा है.

इस मदरसे के प्रबंधक से मान्यता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मान्यता की प्रक्रिया चल रही है. यह मदरसा तहसील रुधौली के ग्राम हनुमानगंज में स्थित है और मदरसे का नाम मदरसा अरबिया है. इसकी स्थापना सन 1912 में हुई थी और वर्तमान में इसका संचालन गांव की कमेटी कर रही है. यह निजी भूमि पर बना है. 92 बच्चे इसमें तालीम ले रहे हैं, जिन्हें मजहबी और हिंदी पढ़ाई जाती है. मदरसे में शिक्षकों की संख्या दो है. खास बात यह है कि यह मदरसा चंदे से चलता है.

भानपुर में बिना मान्यता के 131 मदरसे हो रहे संचालित

इतना ही नहीं लगभग 50 से अधिक ऐसे मदरसे हैं, जो 40, 50, 60, 70, 80 साल पुराने हैं, लेकिन इनकी मान्यता नहीं है. सबसे अधिक भानपुर तहसील में 131, हरैया में 100, रुदौली में 89 और सदर में 67 बिना मान्यता के मदरसे संचालित हो रहे हैं. मदरसों के सर्वे कराने के फैसले के बाद लगने लगा था कि अब सरकार गैर मान्यता प्राप्त फंडिंग वाले मदरसों को लेकर कोई ठोस निर्णय लेगी, लेकिन लगभग आठ माह होने को है, कार्रवाई की पत्रावली अभी तक लटकी हुई है.

वहीं मदरसों के मान्यता न लेने के पीछे जो बातें छानबीन में सामने आई, वह काफी चौंकाने वाला रही. इसमें दो मुख्य कारण हैं. पहला अगर ये सभी मान्यता लेंगे तो यह सरकार के नियम कानून के दायरे में आ जाएंगे, तब ये अपनी मर्जी से संचालन नहीं कर पाएंगे. दूसरा जो सबसे महत्वपूर्ण माना गया, वह यह कि अगर यह मान्यता लेते हैं तो इनकी फंडिंग नहीं हो पाएगी और अगर होगी भी तो जांच के दायरे में आ जाएंगे, हिसाब-किताब रखना होगा, ऑडिट कराना होगा.

पिछले पांच सालों से मान्यता की प्रक्रिया बंद

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी किसी मदरसे को मान्यता नहीं दे सकता, यह अभी अधिकार रजिस्टार के पास सुरक्षित है. ये अधिकारी बिना मान्यता के संचालित हो रहे मदरसे को न बंद करवा सकते हैं और न उसके खिलाफ कोई कार्रवाई कर सकते हैं. यहां तक की जांच भी नहीं कर सकते. हालत यह है कि उपनिदेशक अल्पसंख्यक को भी सीधी कार्रवाई करने का कोई अधिकार नहीं है. सरकार ने ऐसी व्यवस्था शायद ही किसी सरकारी विभाग में की होगी. वैसे भी जब से ऑनलाइन के जरिए मान्यता देने की प्रक्रिया शुरू हुई तब से पूरी तरह मान्यता की कार्यवाही बंद है, लगभग 5 साल से मान्यता नहीं हो रही है.

इस पूरे मामले को लेकर बस्ती मंडल के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उप निदेशक विजय यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शासन से जितने भी अवैध मदरसों की जानकारी मांगी है, उसकी लिस्ट भेज दी गई है. रूधौली के हनुमानगंज में 100 साल पुराने एक मदरसे की जांच की है, जिसकी मान्यता नहीं है और शासन को इससे अवगत करवा दिया गया है, जो भी कार्रवाई होनी है वो शासन स्तर से ही होगी.

ये भी पढ़ें- UP News: क्या फिर से BJP के साथ आएंगे ओपी राजभर? डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बयान से अटकलें तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget