एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में सिपाही की शर्मनाक हरकत, त्रिवेणी एक्सप्रेस में छात्रा से की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Bareilly News: खुद को सिपाही से बचाने के लिए छात्रा दूसरे कोच में चली गई जहां कई महिलाएं बैठी हुई थीं, लेकिन महिलाओं ने भी उसका साथ नहीं दिया और कहा कि ये तुम्हारी परेशानी है तुम ही निपटो.

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है जहां एक खाकीधारी ने ट्रेन में यात्रा कर रही छात्रा से छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया. ये छात्रा त्रिवेणी एक्सप्रेस (Triveni Express) से प्रयागराज (Prayagraj) से बरेली आ रही थी. इसी दौरान सिपाही ने छात्रा से छेड़छाड़ की. छात्रा ने जब सिपाही का विरोध किया तो उसने कहा कि इतना तो चलता है. इसके बाद छात्रा ने दूसरे कोच में जाकर सिपाही से पीछा छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सिपाही उसके पीछे दूसरे कोच में भी आ गया.

पीड़ित छात्रा बरेली की रहने वाली है और प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है. कल जब ये छात्रा कल त्रिवेणी एक्सप्रेस से बरेली आ रही थी. इस दौरान वो त्रिवेणी एक्सप्रेस की स्लीपर कोच में बैठी थी. तभी बरेली के पास पहुंचते-पहुंचते कोच के सभी यात्री ट्रेन से उतर गए. छात्रा को कोच में अकेला पाकर सिपाही ने मौके का फायदा उठाना चाहा और वो छात्रा के पास जाकर बैठ गया. जिसके बाद उसने छात्रा को छूने की कोशिश की, पीड़िता ने जब उसका विरोध किया तो वो कहने लगा इतना चलता है.

ट्रेन में बैठी महिलाओं ने भी नहीं दिया साथ

खुद को सिपाही से बचाने के लिए छात्रा दूसरे कोच में चली गई जहां कई महिलाएं बैठी हुई थीं, लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी की बात है कि जब छात्रा ने उन्हें सिपाही के छेड़छाड़ करने की बात बताई तो महिलाओं ने भी उसका साथ नहीं दिया और कहा ये तुम्हारी समस्या है तुम ही इससे निपटो. जिसके बाद सिपाही छात्रा का बैग लेकर चलती ट्रेन से भाग निकला, लेकिन जीआरपी ने उसे पकड़ लिया. बरेली जंक्शन पहुंचने पर छात्रा ने जीआरपी थाने में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. 

आरोपी सिपाही गिरफ्तार
इस मामले में सीओ जीआरपी का कहना है की आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक छात्रा ने तहरीर दी है और बताया की ट्रेन में सिपाही उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था. जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है. सिपाही का नाम तौफीक है और वो बरेली पुलिस लाइन में तैनात है. वहीं पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. 

ये भी पढ़ें- Watch: 'गंगा पर चलने वाले क्रूज में शराब परोसने वाला बार भी है', अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget