एक्सप्लोरर

UP News: बरेली में लोगों ने सड़क पर आवारा पशु खड़े कर मंत्री धर्मपाल सिंह का रास्ता रोका, SDM से की धक्कामुक्की

Minister Dharmpal Singh Convoy Stop: यूपी के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह बरेली में पॉली क्लिनिक का भूमि पूजन करने पहुंचे थे. इसी बीच आंवला विधानसभा के पिपरिया उपराला गांव में लोगों ने उनका काफिला रोका.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश (UP) के बरेली में आवारा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह (Dharmpal Singh) का काफिला रोका दिया. सैकड़ों छुट्टा पशुओं को लेकर ग्रामीण रास्ता रोककर खड़े हो गए. इस दौरान एसडीएम से भी ग्रामीणों ने धक्कामुक्की की. छुट्टा पशुओं को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है. छुट्टा पशु कई किसानों की जान ले चुके हैं और आए दिन फसलों को तबाह कर देते हैं.

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे बरेली में पॉली क्लिनिक का भूमि पूजन करने पहुंचे थे. इसी बीच आंवला विधानसभा के पिपरिया उपराला गांव में लोगों ने उनका रास्ता रोका. इसकी वजह से लगभग 40 मिनट तक मंत्री का काफिला रुका रहा. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को वहां से हटाया.

मंत्री ने लोगों को दिया ये आश्वासन

मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी ग्रामीणों को समझाया. उन्हें आश्वासन दिया कि इलाके में ग्राम सभा की जमीन देख गो-आश्रय स्थल बनवाकर समस्या से निजात दिलाई जाएगी. मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने. साथ ही छुट्टा पशु सड़क से हटाए और मंत्री का काफिला गुरगांवा के लिए रवाना हुआ.

9.14 करोड़ रुपये की लागत से बनना है पॉली क्लीनिक

दरअसल आंवला तहसील के गुरगांवा में पशुओं के इलाज के लिए 9.14 करोड़ रुपये की लागत से पॉली क्लीनिक बनना है. यहां पशुओं को 24 घंटे इलाज मिल सकेगा. इसका शिलान्यास करने मंत्री धर्मपाल सिंह, अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के साथ गुरगांवा जा रहे थे. बताया जा रहा है कि धर्मपाल सिंह के कार्यक्रम को लेकर सफाईकर्मियों की सड़क किनारे ड्यूटी लगाई थी ताकि उन्हें छुट्टा पशु न दिख सकें. ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया. फिलहाल इस पूरे मामले को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- UP Congress President: अजय राय बने यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष, पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से लड़ चुके हैं चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget