एक्सप्लोरर

महिला सिपाहियों को शादी का झांसा देकर बनाया अवैध संबंध, करोड़ों की ठगी, फर्जी सिपाही गिरफ्तार

UP News: बरेली में एक युवक ने पुलिस की वर्दी पहनकर लगभग एक दर्जन महिला पुलिसकर्मियों को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया. वहीं फर्जी सिपाही ने उनसे 2 करोड़ से अधिक रुपए भी वसूल लिए.

Bareilly News: पुलिस की वर्दी पहनकर रॉब दिखाने वाले कई मामले आपने देखे सुने होंगे. लेकिन यूपी के बरेली में एक बड़ा मामला सामने आया है. जहां पुलिस की वर्दी पहनकर उत्तर प्रदेश के लगभग एक दर्जन महिला पुलिसकर्मियों को अपने जाल में फसाने का मामला सामने आया है. लखीमपुर निवासी युवक पुलिस की वर्दी पहनकर लगभग एक दर्जन महिला सिपाहियों को शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बन चुका है. इतना ही नहीं लगभग 2 करोड़ से अधिक रुपए भी उन लोगों से वसूल चुका है.

कल तक पुलिस की वर्दी पहनकर महिला सिपाहियों को अपने प्रेम जाल में फसाने वाला युवक आज खुद पुलिस की गिरफ्त में है.तस्वीरों में आप देख सकते हैं यही वह शातिर युवक है जिसने अब तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की रहने वाली महिला पुलिसकर्मियों को शादी का झांसा देकर फसाया और उन सभी से नाजायज संबंध बनाए. इतना ही नहीं उनसे रुपए भी ऐठ लिए. इस अभियुक्त का नाम राजन वर्मा है और यह जिन महिलाओं को टारगेट करता था उनके सरनेम वर्मा होते थे ताकि सामने वाले महिला को इस पर शक ना हो.

क्या बोले एसपी सिटी
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि लखीमपुर खीरी के ग्राम मिदनिया गढ़ी थाना कोतवाली निवासी राजन वर्मा के खिलाफ शहर कोतवाली में महिला सिपाही ने मुकदमा दर्ज कराया था. उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली पर 13 जुलाई 2024 को एक मुकदमा पंजीकृत किया गया था. आईपीसी की धारा 376 और धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था. इसमें अभियुक्त द्वारा महिला पुलिसकर्मी के साथ शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी की गई थी. इस संबंध में अभियुक्त काफी समय से वांक्षित चल रहा था. थाना कोतवाली पुलिस द्वारा इसकी गिरफ्तारी की गई है.

आरोपी के खिलाफ अभी तक पांच मुकदमे
 एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट से यह महिला पुलिसकर्मियों का डाटा निकालता था.उसे पता चल जाता था कि महिला पुलिसकर्मी की पोस्टिंग कहां है.अपने आप को वह पुलिस कर्मी बताता था और अपनी पुलिस की वर्दी पहने हुए की फोटो भेज कर उनको शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था. उसने अपने बयान में अब तक 8- 10 घटनाओं को कबूला है. इसके खिलाफ अभी तक पांच मुकदमे सामने आ चुके हैं.

आरोपी महिला पुलिसकर्मी को करता था टारगेट
एसपी ने यह भी कहा कि अगर इस तरीके के और भी मामले होंगे तो उनकी छानबीन करके मुकदमे दर्ज किए जाएंगे. मुख्य रूप से यह महिला पुलिसकर्मियों को ही टारगेट करता था. शादी का झांसा देकर उनके साथ फ्रॉड करने का काम करता था .जो मुकदमा थाना कोतवाली जनपद बरेली में दर्ज है. उसमें भी महिला पुलिसकर्मी के से 30 लाख रुपए की धोखाधड़ी की. उसने मुख्य रूप से अपने जानने वाले लखनऊ के व्यक्ति से बातचीत करके महिला पुलिसकर्मियों के आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर उनसे बैंक से लोन भी कराता था.

महिलाओं के साथ करता था फ्रॉड
 बरेली की महिला पुलिसकर्मी के नाम उसने लोन भी करवाया था. महिला पुलिसकर्मी को तब पता चला जब उसके खाते से हर महीने लोन की किस्त कट रही थी. इसके बयानों में स्पष्ट हुआ है कि इसने पहले भी काफी महिला पुलिसकर्मियों के साथ घटनाओं को किया है. इसके जो भी अकाउंट है जो भी फाइनेंशियल डिटेल से वह भी खंगाली जा रही है. जो भी पुराने मुकदमे और जनपदों में भी पंजीकृत है, उनकी भी जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: UP Politics: 'सत्ता के लालच में कुछ भी...', अजय राय का सीएम योगी को लेकरपर बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेंद्र पाल गौतम को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली सरकार में रह चुके हैं मंत्री
राजेंद्र पाल गौतम को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली सरकार में रह चुके हैं मंत्री
UP Panchayat Chunav: यूपी में प्रधानों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने प्रशासक बनने की नहीं दी इजाज़त, अब क्या होगा?
यूपी में प्रधानों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने प्रशासक बनने की नहीं दी इजाज़त, अब क्या होगा?
Gorakhpur News: CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, 'पिछली सरकार ने हर जिले में माफिया पैदा किया'
CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, 'पिछली सरकार ने हर जिले में माफिया पैदा किया'
Greater Noida News: वायु प्रदूषण पर प्रहार! ग्रेटर नोएडा में 37 सड़कों पर शुरू हुआ मेगा सफाई अभियान
वायु प्रदूषण पर प्रहार! ग्रेटर नोएडा में 37 सड़कों पर शुरू हुआ मेगा सफाई अभियान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget