एक्सप्लोरर

Watch: बाराबंकी में आधी रात को भरभराकर गिरी इमारत, दो की मौत, कई लोग अब भी फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Building Collapsed in Barabanki: हादसे के वक्त इमारत में 16 लोग मौजूद थे, जिनमें से 12 को बाहर निकाल लिया गया है जबकि 3-4 लोग अब भी फंसे हुए है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Barabanki Building Collapsed: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां के फतेहपुर कस्बे में बनी हामिश नाम की इमारत आधी रात को भरभराकर गिर पड़ी. हादसे के वक्त इस घर में कई में करीब 19 लोग मौजूद थे जो रात को सो रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरफ की टीम मौके पर पहुंच गई है. राहत एवं बचाव कार्य जारी है. अब तक 12 लोगों को बाहर निकाला गया है. जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि 3-4 लोगों के और फंसे होने की सूचना है. 

ये हादसा बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में हाशिम बिल्डिंग में हुआ. रात करीब 3 बजे ये इमारत अचानक गिर पड़ी, उस वक्त इसमें करीब 16 लोग मौजूद बताए जा रहे हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया. इलाके में चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस की दी, जिसके बाद पुलिस और बचाव टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. अब तक 12 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है. 

रात 3.10 बजे हुआ हादसा

एसपी बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रात करीब 3.10 मिनट पर सूचना मिली कि यहां पर ये इमारत अचानक गिर गई है. और उसमें लगभग 19 लोग फंसे हुए हैं. स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम से मिलकर उसमें से 12 लोगों को निकाल लिया गया है. उन्होंने कहा कि इस परिवार के चार लोग पहले ही लखनऊ गए थे, जो अस्पताल में पहले से एडमिट किसी मरीज को देखने गए थे. घटना के वक्त इसमें 16 लोग सो रहे थे. अभी भी तीन या चार लोग के अंदर होने की सूचना मिल रही है. 

बाराबंकी प्रशासन ने हादसे में घायल और मृतकों की सूची जारी कर दी है. मृतकों के नाम रोशनी बानो उम्र 22 पुत्री मोहम्मद हाशिम और 28 साल के हकीमुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन शामिल हैं. वहीं घायलों में महक उम्र 12 वर्ष, शकीला उम्र 50 वर्ष पत्नी मोहम्मद हाशिम, सलमान पुत्र मोहम्मद हाशिम उम्र 26 वर्ष, सुल्तान पुत्र मोहमद हाशिम उम्र 24 वर्ष, जैनब फातिमा पुत्री इस्लामुद्दीन उम्र 8 वर्ष, कुलसुम पत्नी इस्लामुद्दीन उम्र 47 वर्ष, जफरुल हसन पुत्र इस्लामुद्दीन उम्र 20 वर्ष, समीर पुत्र मोहम्मद हाशिम उम्र 16 वर्ष शामिल हैं. घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है.

I.N.D.I.A. गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का बड़ा बयान कहा- वह आदमी पीएम की रेस में...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? नगीना सांसद ने दिया ये जवाब
यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? नगीना सांसद ने दिया ये जवाब
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि
खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि
2027 के चुनाव में कौन होगा BJP का सीएम फेस? केशव प्रसाद मौर्य ने लिया ये नाम
2027 के चुनाव में कौन होगा BJP का सीएम फेस? केशव प्रसाद मौर्य ने लिया ये नाम

वीडियोज

Khesari Lal Yadav के Afeem गाने में Kangana Sharma की Chemistry ने Akanksha Puri की याद दिलाई
Ram Kapoor ने Shreya Kalra Kiss Controversy पर तोड़ी चुप्पी, बोले- लोगों की बातों से फर्क नहीं पड़ता
AI BRAIN SURGERY: AI ने की दुनिया की पहली 'ब्रेन' सर्जरी, Rhys Hibbert हो गए ठीक... हो गया चमत्कार!
अंकित का मर्डर...साजिश की बिसात...'शह-मात' का खेल !
भारतीय नौसेना की ताकत मजबूत, कई खूबियों से लैस है INS निपुण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ओछी हरकत, पीएम मोदी को SCO समिट की फोटो से हटाया
पाकिस्तान की ओछी हरकत, पीएम मोदी को SCO समिट की फोटो से हटाया
बिहार के लोग मछली खाने से बचें! नेपाल बाढ़ के बीच एडवाइजरी जारी
बिहार के लोग मछली खाने से बचें! नेपाल बाढ़ के बीच एडवाइजरी जारी
रूस की स्ट्राइक में भारतीय समेत 12 की गई जान, जेलेंस्की का बड़ा दावा
रूस की स्ट्राइक में भारतीय समेत 12 की गई जान, जेलेंस्की का बड़ा दावा
ममिता बैजू की तबीयत हुई खराब, हॉस्पिटल में एडमिट, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह
ममिता बैजू की तबीयत हुई खराब, हॉस्पिटल में एडमिट, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह
पाकिस्तान ने ऐसा करके बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बुरी तरह भड़का दिग्गज
पाकिस्तान ने ऐसा करके बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बुरी तरह भड़का दिग्गज
मक्का पैक्ट पर Yes बांग्लादेश की बड़ी गलती? एक्सपर्ट ने भारत का नाम लेकर दी चेतावनी
मक्का पैक्ट पर Yes बांग्लादेश की बड़ी गलती? एक्सपर्ट ने भारत का नाम लेकर दी चेतावनी
मुंह ताकता रहा PAK! जिनपिंग से हैंड शेक, शहबाज से दूरी! SCO में PM मोदी का बड़ा मूव
मुंह ताकता रहा PAK! जिनपिंग से हैंड शेक, शहबाज से दूरी! SCO में PM मोदी का बड़ा मूव
ममता बनर्जी की भतीजी ने की आत्महत्या, घर में फंदे में लटका मिला शव
ममता बनर्जी की भतीजी ने की आत्महत्या, घर में फंदे में लटका मिला शव
Embed widget