एक्सप्लोरर

UP: बलरामपुर में तेंदुए का आतंक, खेत में काम कर रहे किसानों को किया घायल, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP News: बलरामपुर में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने का आदेश जारी हुआ है. वन विभाग की लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. तेंदुए के हमले में पांच किसान घायल हो गए हैं.

Balrampur Leopard Attack: बलरामपुर में तेंदुए के हमले में पांच ग्रामीण घायल हो गए हैं. घटना सोहेलवां वन क्षेत्र के भुजेहरा गांव की है. बताया जा रहा है कि ग्रामीण खेतों में काम कर रहे थे. अचानक तेंदुए ने ग्रामीणों पर धावा बोल दिया. तेंदुए के हमले से मौके पर चीख-पुकार मच गई. घायल ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वन विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है. मौके पर वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है. पिछले दिनों तेंदुए के हमले में एक बच्ची की मौत हो गई थी.

तेंदुए के हमले में पांच ग्रामीण घायल

बताया जा रहा है कि गांव में श्रवण कुमार नामक युवक खेत से मिट्टी निकाल रहा था. अचानक झाड़ियों से निकलकर शावकों के साथ मादा तेंदुए ने श्रवण कुमार पर हमला कर दिया. चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे इंद्र, ओम प्रकाश, मारगाठू, कर्ता राम युवक को बचाने के लिए दौड़े. तेंदुए ने बचाने आए ग्रामीणों पर भी धावा बोल दिया. अन्य ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया. लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक केंद्र शिवपुरा में भर्ती कराया गया.

पकड़ने में जुटी वन विभाग की टीम 

मौके पर क्षेत्रीय वनाधिकारी एम बख्श सिंह के साथ वन की टीम भेजी गई है. तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने का निर्देश जारी कर दिया गया है. ग्रामीणों को जंगल के क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है. भाभर रेंज के कुशमहरा गांव में भी तेंदुए का आतंक दिखा. गुरुवार को बड़ी बहन के साथ सरसों का तेल पेराने गई सात वर्षीय रागिनी पर तेंदुए ने हमला कर दिया. तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई रागिनी को बहराइच रेफर किया गया. अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में रागिनी ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. 

UP Weather Update: यूपी के इन हिस्सों में भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत, यहां चलेगी लू, जानें आपके इलाके का हाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget