एक्सप्लोरर

'धर्म बदलकर निकाह करो, नहीं तो...', बागपत में 'लव जिहाद' का आरोप, जेल से फोन कर दी धमकी

Baghpat Love Jihad Case: उत्तर प्रदेश के बागपत में हिंदू लड़की पर धर्मांतरण कर निकाह करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है. हिदू संगठनों ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश जताया.

उत्तर प्रदेश के बागपत में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक पहले हिंदू लड़की को बहला फुसला कर ले गया था, जिसके बाद जेल में बंद युवक के चाचा ने फोन करके युवक व्हाट्सएप पर फोन करके धर्मांतरण और निकाह का दबाव बनाया. 

ये मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में रहने वाली हिंदू लड़की ने आरोप लगाया है कि कॉलेज के दिनों में उसकी आरोपी शोएब से दोस्ती हुई थी, मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की थी. 

हिंदू लड़की पर धर्मांतरण और निकाह का दबाव

एक महीने पहले 3 जुलाई को शोएब उसे बहला-फुसलाकर ले गया, जिसके उसने लड़की से मारपीट की और धर्मांतरण करने को कहा. इस मामले में कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया और शोएब को जेल भेज दिया.

चाचा ने दी अंजाम भुगतने की धमकी

लड़की का आरोप है कि शोएब अब जेल से ही उस पर शादी का दबाव बना रहा है. इस काम में उसका साथ चाचा फानू भी दे रहा है. शोएब के चाचा ने उसे व्हाट्सएप पर फ़ोन कर धर्मांतरण करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया. आरोपी ने कहा कि अपना धर्म बदलकर शोएब से शादी कर लो वरना अंजाम बुरा होगा. 

इस घटना की जानकारी जैसे ही हिंदू संगठनों को लगी तो बवाल मच गया. संगठन के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचे और आरोपी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. 

पुलिस ने इस मामले में आरोपी शोएब के चाचा फानू को गिरफ़्तार कर लिया है. आगे की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
'मेरे साथ तो कोई नहीं गया...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठा रहे सपाईयों को स्पीकर ने घेरा
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
राम मंदिर दान चोरी का मामला, आज अयोध्या पहुंचेगी नई SIT टीम
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget