एक्सप्लोरर

Badaun: नाबालिग बेटे को चला अफेयर का पता तो मां ने करवा दी हत्या, एक महीने बाद प्रेमी सहित गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे की इसलिए हत्या करवा दी क्योंकि उसे अपनी मां के अफेयर के बारे में पता चल गया था और वह उससे इसको लेकर बहस करता था.

UP News: बदायूं (Badaun) में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दामाद के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या की आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार (Arrest) कर जेल भेज दिया है. यह पूरा मामला बदायूं जिले उझानी थाना क्षेत्र के बुर्रा फरीदपुर गांव का है. यहां के नत्थू नाम के एक व्यक्ति ने 25 अगस्त को अपने नाबालिग बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट (Missing Report) दर्ज कराई थी. पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो सच्चाई सामने आने से उनके भी होश उड़ गए. नाबालिग बेटे की हत्या करके उसका शव खेत में फेंक दिया गया था. 

ससुर और दामाद ने ऐसे की नाबालिग की हत्या

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ममता और उसके प्रेमी ब्रह्मपाल को गिरफ्तार किया गया है. ममता ब्रह्मपाल के घर किराए पर रह रही थी. ममता के अफेयर की खबर बेटे को लग गई थी. इस बात को लेकर बेटे ने मां को कई बार समझाया भी था. इसके बाद उसका ब्रह्मपाल और अपनी मां से कई बार झगड़ा भी हुआ. ब्रह्मपाल और ममता ने मिलकर नाबालिग लड़के को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई. ब्रह्मपाल अपने दामाद राजू के साथ लड़के को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बहाने ले गया, रास्ते में उसे शराब पिलाई और रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया.

UP Politics: योगी कैबिनेट ने राज्य योजना आयोग को दिया नया नाम, सपा का तंज- 'ये सिर्फ नाम बदलने का काम करते हैं'

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद खेत में मिला था शव

इस हत्याकांड में एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि उझानी थाने में एक बच्चे की गुमशुदगी दर्ज हुई थी. बाद में उसका शव जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक खेत में मिला. घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई थी. जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक की मां का संबंध मकान में रहने वाले किराएदार से था. बेटा इसका विरोध कर रहा था. इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए एक योजना बनाई गई. किराएदार और उसके दामाद ने हत्या की घटना को अंजाम दिया. किराएदार और मृतक की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि किराएदार का दामाद अभी फरार है. उसकी तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें -

Firozabad News: चूड़ी जुड़ाई के समय मजदूरों के झुलसने की घटनाओं को लेकर छापेमारी, जांच के लिए भेजा केमिकल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget