एक्सप्लोरर

Ram Janmotsav: राम जन्मोत्सव को लेकर Ayodhya में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की नजर, इसबार किए गए ये खास इंतजाम

Ram Janmotsav in Ayodhya: श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. सिविल पुलिस के साथ पीएसी फोर्स सीआरपीएफ, बीएसएफ की टीम बनाई गई है.

Ram Janmotsav: राम जन्मोत्सव को लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए हैं. लाखों श्रद्धालु अयोध्या (Ayodhya)पहुंच रहे हैं. अयोध्या में राम जन्मोत्सव को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) की अपील रंग ला रही है. लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं और आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसे लेकर अयोध्या की पुलिस और प्रशासनिक महकमे ने खासी तैयारी की है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

हर जगह सुरक्षाबल तैनात
अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. पूरे मेला क्षेत्र को 6 जोन और 27 सेक्टरों में बांटा गया है. प्रत्येक जोन में तैनात किए गए सुरक्षाबलों की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. वहीं सुरक्षा को लेकर सिविल पुलिस के साथ पीएसी फोर्स सीआरपीएफ, बीएसएफ की टीम बनाई गई है. भीड़ के बीच में ही जगह जगह लोगों के सामान चेक किए जा रहे हैं और पहचान पत्र भी देखे जा रहे हैं.

Ayodhya में बेहद भव्य तरीके से मनायी जाएगी रामनवमी, रामलला को लगेगा 50 व्यंजनों का भोग, लाइव प्रसारण भी होगा

ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
अयोध्या के पूरे मेला क्षेत्र में वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है. श्री राम जन्मभूमि परिसर के आसपास के क्षेत्रों में लोगों के घरों पर भी फोर्स की तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है और सीसीटीवी के जरिए पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है. सरयू नदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के स्नान को देखते हुए एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं.


Ram Janmotsav: राम जन्मोत्सव को लेकर Ayodhya में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की नजर, इसबार किए गए ये खास इंतजाम

एसएसपी ने क्या बताया
अयोध्या  के एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया, बीती रात से श्रद्धालु मेला क्षेत्र में आने लगे हैं. श्रद्धालुओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है. व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है. 6 जोन और 27 सेक्टर बनाये गए हैं और वहां फोर्स की तैनाती की गई है. सिविल पुलिस, पीएसी और बीएसएफ के अलावा हमारे पास सीआरपीएफ भी है. नदी तट पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रहे उसके लिए जल पुलिस, पीएसी, एनडीआरएफ की टीम भी लगी है. हमारी टीम में एटीएस भी लगी हुई है. पूरा उद्देश्य है कि मेला सुरक्षित संपन्न कराया जाए. 


Ram Janmotsav: राम जन्मोत्सव को लेकर Ayodhya में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की नजर, इसबार किए गए ये खास इंतजाम

ये भी व्यवस्था है
एसएसपी ने कहा, जो भी श्रद्धालु आ रहे हैं वे अयोध्या से अच्छा अनुभव लेकर जाएं इसलिए उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. हमारी पूरी प्राथमिकता है कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुगमता से दर्शनार्थियों को एक अच्छा अनुभव हो. इस पूरे उद्देश्य से मेला प्रबंधन की कार्रवाई संपन्न कराई जा रही है. भारी संख्या में आसपास के जनपद और अन्य राज्यों से वाहन आते हैं. चार पहिया वाहन, बड़े वाहन, ट्रैक्टर ट्राली के पार्किंग के लिए पार्किंग बनाई गई है. पहले के वर्षों से इस बार ज्यादा पार्किंग की व्यवस्था है. रूट डायवर्जन प्लान बताया गया है. मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश वर्जित है. पार्किंग और डायवर्जन की व्यापक व्यवस्था है. 

UP News: राहुल गांधी के गठबंधन वाले बयान पर मायावती ने दिया जवाब, कहा- अपना बिखरा घर संभाल लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget