एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज, मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने की तैयारियों की समीक्षा

Ramlala Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बुधवार को अयोध्या में अधिकारियों के साथ बैठक की. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों की समीक्षा की.

Ramlala Pran Pratishtha: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में खुशी और उत्साह का माहौल है. हर कोई प्रभु श्रीराम की सेवा करने में लगा हुआ. तो वहीं, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रशासन और सरकार ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं. नगर विकास मंत्री एके शर्मा प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों की समीक्षा करने अयोध्या पहुंचे. 

अयोध्या में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी की बैठक में अयोध्या पहुंचे नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प भावना के अनुसार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम सब काम कर रहे हैं. वरिष्ठ मंत्री संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी की बैठक हुई है.अच्छी व्यवस्था कैसे हो आने वालों का स्वागत कैसे हो. आवभगत करने की जो व्यवस्थाएं हैं उस पर चर्चा की गई है. 

श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखा जाएगा ध्यान
अयोध्या धार्मिक नगरी में आने वालों को अच्छी अनुभूति हो. अयोध्या की भव्यता और दिव्यता और बढ़कर निखरे और भगवान राम के प्रति जो देश के लोगों में श्रद्धा है इस स्थान के बारे में यहां के सुविधाओं के बारे में उनके मन में आस्था और बढ़े. इस तरह का प्रयास किया जा रहा है.

अयोध्या का हो रहा कायाकल्प
सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर 2019 को राम मंदिर के पक्ष में  ऐतिहासिक फैसला सुनाया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को रामलला के मंदिर का भूमि भूजन किया था. 22 जनवरी 2024 ये वो तारीख है जब रामलला मंदिर में विराजमान होंगे. रामभक्तों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खासा उत्साह है. तो वहीं, राम मंदिर  उद्घाटन से पहले सरकार अयोध्या का कायाकल्प करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. अयोध्या में बीते दिनों इंटरनेशनल हवाई अड्डा और नए रेलवे स्टेशन भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.

ये भी पढे़ं: Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर उद्घाटन को लेकर लोगों मे उत्साह, 44 कुंतल लड्डू का लगेगा भोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget