एक्सप्लोरर

'सौ करोड़ हिन्दू हथियार उठा लेगा', तिरुपति मंदिर प्रसाद मामले पर महंत परमहंस दास की चेतावनी

Ayodhya News: तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट पर महंत परमहंस दास ने जमकर गुस्सा निकाला और कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करे, नहीं तो अब सौ करोड़ हिन्दू हथियार उठाएगा.

Tirupati Temple Prasad: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट की खबरे सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. साधु संतों पर ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और आरोपियों पर सख़्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं अयोध्या के तपस्‍वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज इस घटना को लेकर बुरी तरह भड़क गए हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि या तो केंद्र सरकार भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करे नहीं तो सौ करोड़ हिन्दू हथियार उठाने को मजबूर हो जाएंगे. 

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट पर महंत परमहंस दास ने जमकर गुस्सा निकाला और कहा कि बंटवारे के बाद जो भारत बचा है उसे सरकार तत्काल हिन्दू राष्ट्र घोषित करे, नहीं तो अब सौ करोड़ हिन्दू हथियार उठाएगा. प्रसाद के नाम से गोमांस खिलाया जा रहा है. 

महंत परमहंस दास ने दी चेतावनी
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बहुमत जो मिला है वो बहुसंख्यक समाज का है. भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए हैं. गाय संपूर्ण विश्व की मां है. हमारी संस्कृति वैदिक संस्कृति है. महंत ने पूछा कि गोमांस लड्डू में कैसे मिल गया? अगर केंद्र सरकार इस पर सख्त नहीं हुई तो सौ करोड़ हिन्दू हथियार उठाएगा और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाएगा. 
 
महंत परमहंस दास ने कहा कि मैं बहुत दुखी हूं कि विश्व प्रसिद्ध बालाजी मंदिर के प्रसाद में गोमांस कैसे मिल गया? अभी तक इस पर क्या कार्रवाई हुई है? वहां से अयोध्या में भी एक लाख लड्डू आए थे रामलला के मंदिर में, जिन्हें साधु संतों को बाँटा गया. इसलिए केंद्र सरकार हिन्दुओं के हथियार उठाने से पहले हिन्दुओं को न्याय दे दे. 

बता दें कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलने वाले लड्डुओं के प्रसाद में मिलावट होने का दावा किया गया है. लैब टेस्ट रिपोर्ट में प्रसाद में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिले होने की बात सामने आई है. जिसके बाद देश की सियासत गरमा गई है. वहीं दूसरी तरफ साधु संतों में भी इसे लेकर खासी नाराजगी देखने को मिल रहा है. दावा ये भी है कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के समय भी तिरुपति ट्रस्ट की ओर से तीन टन लड्डू भेजे गए थे. जिन्हें श्रद्धालुओं में वितरित किया गया था. 

'मंदिरों का नियंत्रण हिंदू समाज को मिले', तिरुपति लड्डू प्रसादम विवाद के बीच VHP की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर
गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

Embed widget