एक्सप्लोरर

Ayodhya Deepotsav 2021: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान- होली तक बढ़ाई गई फ्री राशन योजना

Ayodhya News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान कहा कि राज्य सरकार ने तय किया है कि प्रधानमंत्री अन्न योजना को होली तक लेकर जाएंगे. 

CM Yogi Adityanath in Ayodhya Deepotsav 2021: राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर भव्य आयोजन देखने को मिल रहा है. इस खास मौके पर अयोध्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. राम की पैड़ी के साथ-साथ तमाम सड़कें, मंदिर और गलियां जगमग हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभा रहे कलाकारों का सांकेतिक राजतिलक किया है. इस बीच सीएम योगी ने दीपोत्सव की बधाई दी और अपने संबोधन के दौरान विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए बड़ा एलान भी किया. 

प्रधानमंत्री अन्न योजना को होली तक लेकर जाएंगे
दीपोत्सव कार्यक्रम में अपने संबंधन के दौरान सीएम योगी ने कहा कि, प्रधानमंत्री अन्न योजना नवंबर तक है. अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है इसलिए राज्य सरकार ने तय किया है कि प्रधानमंत्री अन्न योजना को होली तक लेकर जाएंगे. अंत्योदय कार्ड धारक को हम 35 किलो राशन दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च में फ्री देंगे. इस दौरान सीएम ने कहा कि दिवाली अयोध्या ही देन है और ये हम सबके लिए सौभाग्य का अवसर है. 

भव्य मंदिर के निर्माण को कोई नहीं रोक सकता 
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या अब एक नई सांस्कृतिक नगरी के रूप में दुनिया के अंदर छानी चाहिए. दुनिया की कोई ताकत 2023 तक अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है अगर अयोध्या को पहचान दिलानी है तो दीपोत्सव से सब काम संपन्न होंगे. उन्होंने कहा कि हर एक मंदिर में, हर एक जगह से इस उत्सव को आगे बढ़ाने का काम हुआ है. 

गोलियां चलाने वाले झुक गए हैं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि गोलियां चलाने वाले आज आपके सामने झुक गए हैं. उन्होंने कहा कि
जो गोली चला रहे थे वो झुके हैं, अगर आगे भी आप साथ देते है तो अगली कार सेवा में वो कार सेवा कर रहे होंगे. सीएम ने कहा कि सबको अवास देने में कोई भेदभाव नहीं किया गया. अब राम भक्तों पर फूलों की वर्षा होगी. पीएम मोदी ने सबको फ्री में कोरोना की वैक्सीन दी, इस तरह के राम काज की हम लोग अपेक्षा करेंगे. 

मोदी है तो मुमकिन है
सीएम ने कहा कि कोई ताकत भगवान राम के मंदिर को रोक नहीं सकती है. पीएम मोदी के आने के बाद के बात चली है 'मोदी है तो मुमकिन है'. उन्होंने कहा कि पहले जो पैसा कब्रिस्तान की दीवार पर खर्च होता था वो अब मंदिर के निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. जब भी हमने धैर्य रखा है हमें सफलता मिली है. राम सबको जोड़ने की बात करते हैं. 

दीपोत्सव कार्यक्रम हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभा रहे कलाकारों का सांकेतिक राजतिलक भी किया. सीएम योगी ने ये भी कहा है कि अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है. भव्य राम मंदिर के निर्माण से यहां पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा. यूपी सरकार भारत सरकार की सहायता से इस दिशा में काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: 

Ayodhya Deepotsav: जानें- किन देशों के राजदूतों ने राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले कलाकारों का किया 'राजतिलक'

Ayodhya Deepotsav 2021: शुरू हुआ भव्य दीपोत्सव, सीएम योगी बोले- हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है कार्यक्रम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget