एक्सप्लोरर

Ayodhya Deepotsav 2021: शुरू हुआ भव्य दीपोत्सव, सीएम योगी बोले- हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है कार्यक्रम 

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) में भव्य दीपोत्सव (Deepotsav) कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है. सीएम योगी ने कहा है कि अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है. 

Diwali celebrations in Ayodhya: राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में छोटी दिवाली के अवसर पर दीपोत्सव (Deepotsav) की शुरुआत हो चुकी है. इस बार राम की पैड़ी पर 9.50 लाख दीये जलाने की तैयारी है, इसके जरिए सरकार अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने जा रही है. राम की पैड़ी के 32 घाटों पर दीयों को सजाया गया है. इस खास मौके पर अयोध्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. राम की पैड़ी के साथ-साथ तमाम सड़कें, मंदिर और गलियां जगमग हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंचे हैं. 

सीएम योगी ने शोभा यात्रा का किया स्वागत
दीपोत्सव के अवसर पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोभा यात्रा का स्वागत किया. हेलिकॉप्टर से राम और सीता का आगमन हुआ. इस दौरान पुष्पक विमान का भी सांकेतिक रूप दिखाया गया. इसके बाद शोभा यात्रा पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम, भगवान लक्ष्मण और देवी सीता का किरदार निभाने वाले कलाकारों को माला पहनाई है. इस बीच सीएम योगी ने कहा है कि अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है. भव्य राम मंदिर के निर्माण से यहां पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा. यूपी सरकार भारत सरकार की सहायता से इस दिशा में काम कर रही है.

किए गए हैं सुरक्षा के खास इंतजाम 
अयोध्या में हो रहे पांचवें दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के भी खास बंदोबस्त किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं. वहीं, जगह-जगह बैरिकेडिंग भी लगाई गई है. साथ ही नया घाट से राम की पैड़ी जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है. यहां दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाई गई है और किसी को भी नया घाट से राम की पैड़ी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. सरयू पर बने पुराने पुल पर भी आवागमन बंद किया गया है. 

ये भी पढ़ें: 

UP Election 2022: राकेश टिकैत का चौंकाने वाला बयान, बोले- वोट नहीं मिलेंगे लेकिन बीजेपी ही जीतेगी चुनाव

बाहुबली मुख्तार अंसारी से मुलाकात पर राजभर की सफाई, बोले- अपराधियों को संरक्षण देती है बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget