एक्सप्लोरर

Auraiya News: मुस्लिम युवती ने हिंदू लड़के से मंदिर में लिए सात फेरे, बीजेपी विधायक ने कड़ी सुरक्षा के बीच कराई शादी

Auraiya Marriage: विधायक गुड़िया कठेरिया ने बताया कि दोनों ने मुझे फोन कर अपनी प्रेम कहानी बताते हुए एक दूसरे से शादी कराने की बात कही थी जिसके बाद हमने लड़के वालों के घर बात कर उन्हें समझाया.

Auraiya News: औरैया (Auraiya) सदर विधानसभा की बीजेपी विधायक गुड़िया कठेरिया ने प्यार करने वाले दो अलग अलग धर्म के लोगो की शादी हिन्दू रीति रिवाज से मन्दिर में कराई, जहां मुस्लिम समाज की लड़की और हिन्दू समाज के दिव्यांग लड़के की शादी दोनों की मर्जी से हुई. वहीं लड़की दुल्हन के लिबास में पहुंची तो लड़का दूल्हा बनकर मंदिर में पहुंचा और घरवालों के सामने एक दूसरे को वरमाला डालकर सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए. 

विधायक ने बताया कि दोनों ने मुझे फोन कर अपनी प्रेम कहानी बताते हुए एक दूसरे से शादी कराने की बात कही थी जिसके बाद हमने लड़के वालों के घर बात कर उन्हें समझाया और वह मान भी गए. साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों की शादी पुलिस की मौजदगी में कराई गई. यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

बीजेपी विधायक ने दोनों की कराई शादी 
कहते है कि प्यार किसी धर्म मजहब को नहीं देखता प्यार तो किसी से भी हो ही जाता है. ऐसी ही कहानी देखने को मिली अमन और खुशनुमा की, जहा दोनों एक हॉस्पिटल में नौकरी करते थे. नौकरी करने के दौरान ही दोनों में दोस्ती हुई और फिर एक दूसरे को प्यार हो गया, लेकिन प्यार के बाद दोनों जीवन भर साथ रहना चाहते थे. यह दोनों को नामुमकिन सा लगा क्योंकि दोनों की शादी के बीच धर्म की दीवार थी.

अमन ने कईं बार अपनी शादी की बात घरवालों से भी कही लेकिन वह राजी नहीं हुए. जिसके बाद दोनों ने एक फैसला लिया और एक दूसरे के साथ रहने के लिए अपने ही गांव से बीजेपी विधायक गुड़िया कठेरिया को फोन किया और अपनी प्रेम कहानी बताई. 

विधायक ने जब इस बात को सुना तो दोनों को बुलाया और अमने सामने बैठकर दोनों की बात सुनी. साथ ही लड़की से यह भी कहा कि लड़का दिव्यांग है तब भी शादी करोगी, इस पर वह राजी थी जिसके बाद विधायक गुड़िया कठेरिया ने फैसला लेते हुए लड़के के घर वालों को बुलाया और काफी समझाने के बाद दोनों की शादी गांव के ही मन्दिर में हिन्दू रीति रिवाज से करवाई.  इस दौरान बीजेपी विधायक के साथ पुलिस और तमाम कार्यकर्ता सहित परिजन मौजूद रहे. सभी ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया. वहीं शादी के जोड़े में बैठे अमन और खुशनुमा ने कहा कि हम दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है.

यह भी पढ़ें:-

Mayawati Nephew Wedding: मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी का कार्ड आया सामने, तस्वीरों में देखें कितना है खास 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्ता से सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget