एक्सप्लोरर

Auraiya News: दबंगों के हौसले बुलंद! दोस्तों ने झगड़े के बाद युवक को मारी गोली, मौके से हुए फरार

Auraiya Police: एसपी चारु निगम ने बताया कि यह पूरा मामला जैतपुर गांव का है, जहां शेखर शुक्ला अपने साथियों के साथ मन्दिर की ओर जा रहा था. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए.

Auraiya News: औरैया (Auraiya) में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब गांव में कुछ लड़कों ने अपने ही एक दोस्त को दिनदहाड़े गोली मार दी और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुनते ही गांव में अफरा तफरी मच गई, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स के साथ खुद एसपी पहुंची और घायल पड़े युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया. हालत गम्भीर होते देख डॉक्टर ने युवक को कानपुर हैलट रेफर कर दिया. 

दरअसल, औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के जैतापुर गांव में किसी बात को लेकर दोस्त ही दोस्त के जानी दुश्मन बन गए और एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी. दिनदहाड़े गोली चलने की आवाज से गांव में अफरा तफरी मच गई जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया. 

क्या है पूरा मामला?
घटना की जानकारी लगते ही तत्काल एसपी ने घटनास्थल पहुंचकर घटना के विषय मे गांव के लोगों से पूछताछ की. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए. एसपी चारु निगम ने बताया कि यह पूरा मामला फफूंद थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव का है, जहां शेखर शुक्ला अपने साथियों के साथ मन्दिर की ओर जा रहा था, वहीं सार्थक तिवारी और आफताब इन दोनों को पहले से जानता था, जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. 

एसपी ने आगे बताया कि सार्थक तिवारी ने शेखर शुक्ला को तमंचे से गोली मार दी और गोली चलाने से गांव में दहशत फैलाने का काम किया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए हैं. सभी लोग 20 से 22 साल के हैं और घायल हुए युवक की हालत गम्भीर होता देख उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें:-

UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव ने बताया निकाय चुनाव में जीत का अनोखा फॉर्मूला, गठबंधन का भी किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget