एक्सप्लोरर

Auraiya News: औरैया में नाबालिग लड़की को खेत से जबरन उठाकर रेप, गांव का ही रहने वाला है आरोपी

Auraiya Crime News: पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक आरोपी युवक लड़की को अकेला पाकर अपने साथ ले गया और फिर रेप की वारदात को अंजाम दिया, आरोपी ने धमकी दी कि वो परिवार को इस बारे में न बताए.

Auraiya Rape: यूपी के औरैया (Auraiya) में नाबालिग लड़की से रेप की वारदात का मामला सामने आया है. आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला है. लड़की जब शौच के लिए गई थी तो आरोपी उसे जबरन उठा ले गया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम किया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. घटना के बाद से गांव में तनाव पूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. 

मामला अजीतमल थाना क्षेत्र का है जहां नाबालिग लड़की खेत में शौच के लिए गई थी. इसी दौरान गांव का रहने वाला अमित उसे अकेला पाकर जबरन उठाकर ले गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने धमकी दी इसके बारे में वो किसी को न बताए नहीं तो इसका नतीजा अच्छा नहीं होगा. इसके बाद आरोपी घटना स्थल से भाग गया.

पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज

इधर नाबालिग पीड़िता जब घर पहुंची तो उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है. देर रात खुद एडिशनल एसपी दिगम्बर कुशवाहा भी गांव पहुंचे और घटना स्थल का दौरा किया. आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीम का गठन कर दिया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. वहीं पीड़ित परिवार ने इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है. 

एडिशनल एसपी दिगंबर कुशवाहा ने कहा कि पुलिस को एक 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की सूचना दी गई थी, जिसके बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है. फॉरेंसिक जांच भी कई गई है. पीड़ित परिवार की तहरीर पर  मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. इसके लिए पुलिस की टीम का गठन कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: निकाय चुनाव में बीजेपी से बगावत करने वालों के खिलाफ होगा एक्शन, जिलाध्यक्षों से मांगी गई रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget